---Advertisement---

Rathin Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी मंत्री के 13 ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, इस वजह से हो रही है कार्रवाई 

Rathin Ghosh: सुबह करीब 6:10 बजे पश्चिम बंगाल के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित 13 ठिकानों पर ‘प्रवर्तन निदेशालय’ ने रेड की। जिसके बाद जब यह बात सामने आई तो हड़कंप मच गया। पश्चिम बंगाल के इस मंत्री पर लगे है गंभीर आरोप

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 5, 2023 5:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rathin Ghosh: प्रवर्तन निदेशालय एक्शन मोड में नजर आ रहा है। एक तरफ ईडी बीते दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ‘न्यूज़क्लिक’ नाम की वेवबसाइट के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। ऐसे में अब खबर छापेमारी को लेकर पश्चिम बंगाल से आई है। बताया जा रहा है, आज सुबह ईडी ने पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के घर सहित कुल 13 ठिकानों पर छापा मारा। जिसके बाद जब यह बात सामने आई तो हड़कंप मच गया। पश्चिम बंगाल के इस मंत्री पर भर्ती घोटाला (मनी लॉन्ड्रिंग)के आरोप लगे हैं। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं- रथिन घोष     

आज सुबह करीब 6:10 बजे पश्चिम बंगाल के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित 13 ठिकानों पर ‘प्रवर्तन निदेशालय’ ने रेड की। इसके लिए ईडी पूरी तरह से मुस्तैद थी। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त मंत्री के घर पर रेड हुई इस दौरान केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी उनके घर के आसपास मौजूद थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पश्चिम बंगाल के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं। उन पर आरोप है, कि उन्होंने नगर निकायों द्वारा की गई भर्तियों में हेराफेरी (मनी लॉन्ड्रिंग)की है। भर्ती में अनियमितता भी बरती गयी है। अब इसी सिलसिले में ईडी ने छापेमारी की है।         

1500 लोगों को अवैध रूप से भर्ती करने का है आरोप

बता दें कि ईडी मंत्री जी के 13 ठेकों पर छापा मारा, लेकिन अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है,  कि छापेमारी के दौरान खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष आवास पर मौजूद थे या नहीं ! बड़ा सवाल है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नगर निकायों में हुई भर्ती घोटाला को लेकर अवैध रूप से 1500 लोगों की भर्ती करने का आरोप है। ऐसे में अब इसकी जांच चल रही है। घोटाले को लेकर अब ईडी ने छापा मारा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

Leave a Comment