---Advertisement---

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर शुरू हुआ परेड, Arvind Kejriwal व CM Mann ने दी शुभकामनाएं

Republic Day 2024: देश के विभिन्न राज्यों में आज 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की धूम है। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड शुरू की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा झंडा फहराने के साथ ही भव्य परेड की शुरुआत हुई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 26, 2024 11:25 पूर्वाह्न

Republic Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2024: देश के विभिन्न राज्यों में आज 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की धूम है। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड शुरू की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा झंडा फहराने के साथ ही भव्य परेड की शुरुआत हुई है। इस दौरान मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Mann) ने इस खास अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ भगवंत सिंह मान ने भी देश के लोगों से संविधान की रक्षा करने की अपील की है और उन्हें संविधान के महत्व के बारे में बताया है।

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर शुरू हुआ परेड

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के इस खास अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हो गई है। इस कड़ी में पहले शंख, ढोल और मृदंग की आवाज से कर्तव्य पथ गूंज उठा फिर हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा किया गया। इस परेड में जनरल भवनीश कुमार बतौर परेड कमांडर तो मेजर जनरल सुमित मेहता बतौर उप कमांडर शामिल हुए हैं।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ही टी90 भीष्म टैंक उतारे गए हैं जो तीसरी पीढ़ी के मुख्य युद्धक टैंक हैं। इस टैंक की क्षमता ऐसी है कि ये चार प्रकार के गोला बारूद दाग सकते हैं। इसके साथ ही गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, गोरखा ट्रेनिंग सेंटर और गोरखा ट्रेनिंग सेंटर का संयुक्त बैंड दस्ता भी कर्तव्य पथ पर परेड में नजर आया है।

Arvind Kejriwal व CM Mann ने दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया कि “सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आइए हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा की शपथ लें और अपने महान लोकतंत्र को और मज़बूत बनाएँ।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Mann) ने भी सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की बधाई दी और संविधान के महत्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “हर देश का संविधान सर्वोच्च है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। संविधान पर विश्वास करना सबसे महत्वपूर्ण है।”

इसके अलावा सीएम मान पंजाब के लुधियाना भी पहुंचे जहां उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026