---Advertisement---

International Youth Day के मौके पर Sadhguru ने युवाओं को कहा ‘आदर्शवादी और ऊर्जावान’, जानिए जग्गी वासुदेव की क्या है राय

Sadhguru: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सद्गुरु ने कहीं ये बात, अगर युवाओं के नजरिये से हम दुनिया को देखते हैं तो यह काफी अलग है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 12, 2024 6:53 अपराह्न

Sadhguru
Follow Us
---Advertisement---

Sadhguru: आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर अपनी मन की बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर दुनिया को युवाओं की नजरों से देखा जाए तो यह बेहतर हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। युवाओं से जुड़े मुद्दे को लेकर बात की जाती है। यह सच है कि आज के समय में युवा पीढ़ी का काफी महत्व है और इसे उत्साहित करना भी जरूरी है। ऐसे में सद्गुरु ने अपनी बात कहते हुए युवाओं की तारीफ करते नजर आए। आइए जानते हैं उनकी राय।

युवाओं द्वारा निर्देशित दुनिया होती बेहतर

किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने में Sadhguru पीछे नहीं रहते हैं और वह लोगों को जीवन जीने की शैली के बारे में कोई ना कोई टिप्स देते रहते हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उन्होंने लिखा, “अगर दुनिया युवाओं द्वारा निर्देशित होती है तो यह एक बेहतर जगह होती। वहीं सबसे ज्यादा जीवंत, आदर्शवादी और ऊर्जावान होते हैं।”

सद्गुरु ने इस बात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए कही है और इस पर अब तक 25000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बहुत सही सद्गुरु जी। एक ने कहा उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए सभी युवाओं को इंटरनेशनल यूथ डे की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

समाज में युवाओं का महत्व

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर युवाओं की सराहना की जाती है क्योंकि देश का भविष्य युवाओं पर टिका होता है। ऐसे में युवाओं के बीच जोश पैदा करने के लिए इस खास दिन का अपना ही एक महत्व है। युवाओं के जरिए सामाजिक विकास में योगदान के साथ हर क्षेत्र में जागरूक किया जा सकता है ताकि वह समाज के लिए आवाज उठा सके और एक बेहतर समाज बन सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026