---Advertisement---

SBI PO Recruitment 2023: एसबीआई ‘पीओ’ भर्ती को लेकर आई बड़ी अपडेट, अब तक फार्म नहीं भरा तो फटाफट करें ये काम    

SBI PO Recruitment 2023: बैंकिंग तैयारी करने वाले छात्रों के पास आखिरी मौका है। क्योंकि SBI की तरफ से निकाली गई ‘प्रोबेशनरी ऑफिसर’ (PO) के 2000 पदों पर भर्ती शामिल होने के लिए कल आखिरी मौका है।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 2, 2023 8:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

SBI PO Recruitment 2023: बैंकिंग तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है। ऐसे में जो भी छात्र ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ यानी की SBI की तरफ से निकाली गई ‘प्रोबेशनरी ऑफिसर’ (PO) के 2000 पदों भर्ती में शामिल होना चाहते हैं। उनके लिए लास्ट मौका है। जी हां – बता दें कि  ‘प्रोबेशनरी ऑफिसर’ भर्ती की अंतिम तिथि कल यानी 3 अक्टूबर है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को चाहिए, कि वह आज ही अपना फार्म जल्द से जल्द भर लें। आवेदन कैसे करना है ? इसके लिए हम आपको आसान तरीका भी बताने वाले हैं।    

   

ऐसे करना होगा आवेदन 

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया PO भर्ती के लिए छात्रों को सावधानीपूर्वक आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस दौरान आपसे आपकी जन्मतिथि आपका नाम, पिता-माता का नाम, पता की जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसे में अब आपके पास एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा। इसके बाद आप दूसरे चरण में अपनी फोटो सिग्नेचर, सहित कई दस्तावेजों की जानकारी भी देनी होगी। इसके बाद आपको फीस जमा करके पीडीऍफ़ डाउनलोड करना होगा। 

SBI PO Recruitment 2023 की अहर्ता  

बता दें कि इस भर्ती शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र को एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi पर विजिट करना होगा।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Leave a Comment