---Advertisement---

RRS के वरिष्ठ प्रचारक Madan Das देवी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक, बोले- ‘उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित को समर्पित किया’

Madan Das: RSS के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी का सोमवार सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। RSS ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 24, 2023 11:21 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 24, 2023 2:11 अपराह्न

Madan Das
Follow Us
---Advertisement---

Madan Das: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) वरिष्ठ नेता और प्रचारक मदन दास देवी का निधन हो गया है। सोमवार (24 जुलाई) सुबह उन्होंने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अंतिम सांल ली। वह 81 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमर चल रहे थे। उनके निधन के बाद कई भाजपा और संघ से जुड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

RSS ने दी निधान की जानकारी

RSS ने एक ट्वीट कर उनके निधान की जानकारी दी है। RSS ने ट्वीट कर बताया, ” आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी (81 वर्ष) का सोमवार सुबह पांच बजे राष्ट्रीय स्वास्थ्य अस्पताल, राजराजेश्वरी नगर, बेंगलुरु में निधन हो गया।”

कार्यकर्ताओं में थी अच्छी पकड़

मदन दास पिछले 60 सालों से संघ से जुड़े हुए थे। संघ प्रचारक रहते हुए उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया था। उन्हें कार्यकर्ताओं की एक नई पीढ़ी खड़ी करने के लिए भी माना जाता है। कई राज्यों में उनकी अच्छी पकड़ थी, जिस वजह से वे लोगों के बीच अपनी और संघ की बात रख पाते थे।

PM मोदी ने जताया शोक

मदन दास देवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संघ में उनके योगदान को याद किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मदन दास देवी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला। शोक की इस घड़ी में ईश्वर सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे।”

25 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार

उनके शव को आज (24 जुलाई) दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक बेंगलुरु के आरएसएस प्रांत कार्यालय केशवकृपा में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। जबकि, उनका अंतिम संस्कार कल (25 जुलाई, मंगलवार) सुबह 11 बजे पुणे (महाराष्ट्र) में होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar News

अप्रैल 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 18, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 18, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 18, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 18, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 18, 2026