---Advertisement---

Sharad Yadav: नीतीश कुमार के कभी करीबी रहे और बिहार की राजनीति का बड़ा चेहरा शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sharad Yadav: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता शरद यादव का गुरुवार 12 जनवरी को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “पापा नहीं रहे”। शरद यादव का हुआ निधन ये भी पढें: CM Bhagwant Maan ने भ्रष्टाचार पर किया ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 12, 2023 11:39 अपराह्न | Updated: जनवरी 13, 2023 11:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sharad Yadav: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता शरद यादव का गुरुवार 12 जनवरी को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “पापा नहीं रहे”।

शरद यादव का हुआ निधन

पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ती जा रही थी और उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढें: CM Bhagwant Maan ने भ्रष्टाचार पर किया बड़ा प्रहार, Punjab Vigilance Bureau को दिया खुला हाथ- विपक्ष में मची खलबली

शरद यादव का राजनैतिक करियर

शरद यादव ने 1999 और 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विभिन्न विभागों को संभाला था। 2003 में शरद यादव जनता दल यूनाइटेड जद के अध्यक्ष बने थे। शरद यादव एक समय नीतीश कुमार के बेहद करीब थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा सीट दिलवाने में मदद की थी।2009 में, शरद यादव फिर से मधेपुरा से लोकसभा के लिए चुने गए। लेकिन 2014 के आम चुनावों में जेडीयू की हार के बाद शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ संबंधों में खटास आ गई।

ये भी पढें: CM Maan का development model 2023 तैयार, पंजाब में आयेगी योजनाओं की बहार

नीतीश कुमार से ऐसे हुए अलग

2017 के बिहार विधानसभा चुनावों में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू ने भाजपा के साथ गठबंधन किया, तो शरद यादव ने उनका साथ देने इनकार कर दिया। इस तरह वह पार्टी से अलग हो गए। बाद में शरद यादव ने नीतीश कुमार से नाता तोड़ लिया और 2018 में अपनी पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल एलजेडी की स्थापना की। इसके बाद वह लालू की पार्टी आरजेडी के सहयोगी बन गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026