---Advertisement---

Los Angeles से भारत आएगा Tahawwur Rana! 26/11 के साजिशकर्ता के प्रत्यर्पण केस में भारत की जीत, अमेरिकी कोर्ट के आदेश से सनसनी

Tahawwur Rana: अमेरिकी कोर्ट का एक आदेश और दुनिया में मची सनसनी आज सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आज शनिवार को 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2025 12:04 अपराह्न

Tahawwur Rana
Follow Us
---Advertisement---

Tahawwur Rana: अमेरिकी कोर्ट का एक आदेश और दुनिया में मची सनसनी आज सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आज शनिवार को 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ कर दिया है। कोर्ट ने तहव्वुर हुसैन राणा को सर्टिओरारी की रिट की याचिका से इंकार कर बड़ा झटका दिया है। Tahawwur Rana को लगा था कि उच्च न्यायालय में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देकर भारत जाने से बचा जा सकता है। हालांकि, आज उसे उम्मीदों पर पानी फिर गया है और 26/11 Mumbai Attack मामले में भारत को बड़ी जीत मिली है। तहव्वुर राणा जल्द ही Los Angeles के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर से भारत आएगा। कहा जा रहा है कि 26/11 अटैक केस में अब असली इंसाफ होगा और साजिशकर्ता को सजा मिलेगी।

Los Angeles से भारत आएगा Tahawwur Rana!

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा से जुड़े मामले में भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राणा को सर्टिओरारी की रिट की याचिका देने से इनकार कर दिया है। America की एक निचली अदालत के आदेश के खिलाफ नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की गई थी। निचली अदालत ने Tahawwur Rana के प्रत्यर्पण के पक्ष में फैसला सुनाया था। ऐसे में लिखित-उत्प्रेषण रिट एक जैसे कानूनी दस्तावेज के माध्यम से तहव्वुर राणा एक बार फिर भारत प्रत्यर्पण से बचना चाहता था। हालांकि, कोर्ट ने उसके मंसूबों को पानी फेरते हुए भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिसे भारत के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है।

मुंबई 26/11 हमला मामले में मास्टरमाइंड है तहव्वुर राणा

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई आतंकी हमलों से दहल उठी थी। इस्लामी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने मुंबई के कई स्थानों पर गोलीबारी की थी। 26/11 Attack Case में लगभग आधा दर्जन 6 अमेरिकी समेत कुल 166 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले के पीछे Tahawwur Rana का भी हाथ था जो, पाकिस्तानी अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा हुआ था। ऐसे में अब अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद ये स्पष्ट है कि तहव्वुर राणा की हिरासत भारत को मिलेगी। भारतीय न्याय विधा के अनुसार तहव्वुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026