---Advertisement---

CM Mann की पत्नी का सिक्योरिटी कवर बढ़ाया गया, अब 15 नहीं पूरे 40 जवान होंगे तैनात डॉ. गुरप्रीत की सुरक्षा में

CM Mann: सीएम मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur Mann)की सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों की संख्या अचानक बढ़ा दी गई है। जहां उनकी सुरक्षा स्कॉर्ट में 15 जवान लगे थे। वहीं उनकी सुरक्षा घेरे को बढ़ाकर उसमें लगे जवानों की संख्या को भी 40 कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 10, 2023 12:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: सीएम मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur Mann)की सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों की संख्या अचानक बढ़ा दी गई है। जहां उनकी सुरक्षा स्कॉर्ट में 15 जवान लगे थे। वहीं उनकी सुरक्षा घेरे को बढ़ाकर उसमें लगे जवानों की संख्या को भी 40 कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने पिछले साल जुलाई में ही 33 बर्षीय डॉ गुरप्रीत कौर से शादी की थी। बता दें गुरप्रीत से सीएम मान की ये दूसरी शादी है जिससे उन्होंने अपने परिवारीजनों की मर्जी से सीएम बनने के बाद शादी की थी।

ये भी पढ़ेः Mann सरकार ने पंजाब में बासमती का रकबा बढ़ाने के लिए कसी कमर, जानें क्या है पूरी योजना?

जानें क्यों बढ़ानी पड़ी सुरक्षा

आपको बता दें पंजाब के एडीशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस( स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट) ए.के.पांडे ने बताया कि “यह मेरे संज्ञान में लाया गया है कि मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर मान के दौरे के दौरान अक्सर लोगों को सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं। बड़ी संख्या में संरक्षित व्यक्ति की स्पर्श दूरी।” लगातार मिल रहे सुरक्षा इनपुट से इस तरह की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही थी। इसको देखते हुए ए.के.पांडे ने तुरंत सभी जिला पुलिस प्रमुखों,पुलिस आयुक्तों तथा पुलिस रेंज के प्रमुखों को डॉ गुरप्रीत कौर मान के सुरक्षा कवर बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही हिंदुस्तान टाइम्स ने इस आदेश के पत्र पर एक विसतृत रिपार्ट प्रकाशित की थी। जिसमें ये सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया कि सरकार की तरफ से सुरक्षा प्राप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की शारीरिक नुकसान नहीं होना चाहिए। उसके दौरे के समय सभी प्रकार के सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का कड़ाई से पालन होने की आवश्यकता है।

जानें कौन हैं गुरप्रीत कौर

28 नबंवर 1990 को सिख परिवार में जन्मी गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। उनका परिवार हरियाणा से है जिसका सीएम भगवंत मान के परिवार से पहले से ही पारिवारिक संबंध थे। वर्तमान में पंजाब के राजपुरा में रहने वाले गुरप्रीत के परिवार ने मौलाना मेडिकल कॉलेज अंबाला से पढ़ाया था।   

ये भी पढ़ेः New Industrial Policy: नई औद्यौगिक नीति का तोहफा देने के बाद CM Mann पंहुचे जालंधर, कारोबारियों का टटोला मन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026