---Advertisement---

NCERT बदलाव पर राष्ट्रपिता के परपोते Tushar Gandhi ने साधा निशाना, बोले-‘गांधी की विरासत पर सफेदी पोतने की कोशिश’

इतिहास की किताबों में शुरू हुए बदलाव को लेकर अब महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने बीजेपी तथा संघ पर निशाना साधा है।संघ इतिहास पर सफेदी पोतना चाह रहा है। उसे जो बातें चुभती हैं उसे किताबों से मिटा देना चाहते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 6, 2023 12:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tushar Gandhi on RSS-BJP: इतिहास की किताबों में शुरू हुए बदलाव को लेकर अब महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने बीजेपी तथा संघ पर निशाना साधा है। कक्षा 12वीं की किताब से एनसीईआरटी (NCERT) के द्वारा कुछ अहम पंक्तियों के हटाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की कोशिशों को देखकर उन्हें कोई आश्चर्य नहीं है। गांधी की पहचान और विरासत ने दोनों को हमेशा परेशान रखा है, जिसे अब वो बदलना चाहते हैं। संघ इतिहास पर सफेदी पोतना चाह रहा है। उसे जो बातें चुभती हैं उसे किताबों से मिटा देना चाहते हैं।

जानें क्या है मामला

बता दें देश की शिक्षा पद्धति को तय करने वाली संस्था एनसीईआरटी ने पिछले दिनों इतिहास की किताबों से मुगल साम्राज्य के साथ ही कुछ अन्य विषयों को नए सिलेबस से हटा दिया है। जिसे नए सत्र से नहीं पढ़ाया जाएगा। इन्हीं में से कक्षा 12 वीं की किताब से महात्मा गांधी कुछ अहम पंक्तियां हटा दी गईं हैं। जिसमें गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड्से और संघ को लेकर 1948 में लगाए गए प्रतिबंधों पर इतिहास की किताब में लिखा था। जिसे पूरे देश में एनसीईआरटी के माध्यम से पढ़ाया जा रहा था। जिसको लेकर विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है। इसी विरोध के बीच अब गांधी जी के परपोते और लेखक तुषार गांधी ने संघ और बीजेपी पर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ेंःDeath Threat Mail: PM Modi और CM Yogi को मिली जान से मारने की धमकी, नोएडा कमिश्नर ने की जांच शुरू

क्या बोले तुषार गांधी

बता दें महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी एक लेखक हैं जिन्होंने ‘लेट्स किल गांधी! ए क्रॉनिकल ऑफ हिज लास्ट डेज’, ‘द कॉन्सपिरेसी,मर्डर इन्वेस्टिगेशन एंड ट्रायल’ जैसी किताबों को लिखा है। एक प्रतिष्ठित अखबार समूह से बात करते हुए कहा कि अब इतिहास में बदलाव के बाद संघ के झूठे अभियान की स्वीकार्यता बढ़ जाएगी। संघ और बीजेपी को गांधी की पहचान और विरासत से सदैव परेशानी रही है। तो इन्हें हटाए जाने को लेकर कोई आश्चर्य नहीं।

संघ के अपने हित

उन्होंने बताया कि इन बदलावों को लेकर संघ के दो उद्देश्य हैं एक- संघ अब अपना मनपसंद इतिहास लिखने को स्वतंत्र हो गया है। वह जिस रंग में गांधी को देखना चाहते हैं, जो उन्हें सूट करता है अब वो गांधी को उस रंग में रंगकर पेश करेंगे।  दूसरा-भविष्य में एक ऐसी पीढ़ी तैयार होगी जिसकी वास्तविक सूचना तक पहुंच नहीं होगी।

इसे भी पढ़ेंःKarnataka Election 2023: BJP-Congress में हुआ स्टार वार, जानें एक्टर सुदीप और स्वरा भास्कर को लेकर क्या है नई तकरार?

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026