---Advertisement---

UP News: Noida, Greater Noida और Lucknow में धारा 144 लागू, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

UP News: दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन काफी सख्ती वाले रहेंगे। जी हां, ऐसे में जानिए क्या है यूपी की खबर(UP News)। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस 2024 (Republic Day 2024) और यूपी के अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple ) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) को ध्यान में रखते हुए ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 21, 2024 10:42 पूर्वाह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन काफी सख्ती वाले रहेंगे। जी हां, ऐसे में जानिए क्या है यूपी की खबर(UP News)। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस 2024 (Republic Day 2024) और यूपी के अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple ) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए गए हैं।

जानिए UP News

इसी वजह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को कहा, ‘21 से 26 जनवरी तक पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू किया जाएगा।‘

लखनऊ में भी रहेगी पुलिस की मुस्तैदी

गौतम बौद्ध नगर पुलिस के इस आदेश के बाद एकसाथ 4 लोगों से अधिक लोग एक जगह पर इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। जिला प्रशासन ने शनिवार को ये आदेश जारी किया। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी इसी तरह का आदेश लागू किया गया है।

शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती

आपको बता दें कि अतिरिक्त डीसीपी (कानून एवं व्यवस्था) हृदेश कठेरिया द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, प्रतिबंधों में पांच या अधिक लोगों की गैरकानूनी सभा, अनधिकृत जुलूस और प्रदर्शनों पर प्रतिबंध शामिल है, जो 21 से 26 जनवरी (छह दिन) तक लागू रहेगा।

किसी भी असामाजिक तत्व से निपटने के लिए पुलिस तैयार

उन्होंने कहा कि समय-समय पर विभिन्न संगठों और किसान का विरोध प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। ऐसे में असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि अधिकृत कार्यक्रमों के लिए उचित व्यवस्था करानी होगी।

अतिरिक्त डीसीपी ने कहा, ‘स्थिति की गंभीरता और तात्कालिकता को देखते हुए और समय की कमी के कारण किसी अन्य पक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान करना संभव नहीं है, इसलिए यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है।‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026