---Advertisement---

UP News: Shivpal Singh ने किया मौर्य के बयान का विरोध, सपा ने किया किनारा-रामचरित मानस पर की थी विवादित टिप्पणी

UP News: सपा विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य के पवित्र धर्म ग्रंथ रामचरित मानस पर की गई विवादित टिप्पणी के कारण समाजवादी पार्टी के बढ़ते विरोध के कारण अब सपा के वरिष्ठ शिवपाल सिंह यादव(Shivpal Singh Yadav) ने मौर्य के बयान का विरोध किया है और उनके बयान को निजी बताकर पार्टी ने किनारा ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 24, 2023 6:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP News: सपा विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य के पवित्र धर्म ग्रंथ रामचरित मानस पर की गई विवादित टिप्पणी के कारण समाजवादी पार्टी के बढ़ते विरोध के कारण अब सपा के वरिष्ठ शिवपाल सिंह यादव(Shivpal Singh Yadav) ने मौर्य के बयान का विरोध किया है और उनके बयान को निजी बताकर पार्टी ने किनारा कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः Akhilesh Yadav ने General Election 2024 पर भरी हुंकार, खाता भी न खोल सकेगी भाजपा

जानें क्या था मामला

आपको बता दें सपा के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya)ने पिछले दिनों पवित्र धर्मग्रंथ रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। मौर्य ने कहा था कि ‘रामचरित मानस की कुछ पंक्तियों तेली और कुम्हार जैसी कुछ जातियों के नामों का उल्लेख है जो इन जातियों के लाखों लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं, पुस्तक के ऐसे हिस्से पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए जो किसी की जाति या किसी के चिन्ह के आधार पर किसी का अपमान करते हैं’

जिसके बाद सत्तारुढ़ भाजपा सहित सभी विरोधी पार्टियों ने सपा को निशाने पर ले लिया है। मौर्य के इसी विवादित बयान के बढ़ते सामूहिक विरोध के कारण वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के बचाव में आगे आकर अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि “स्वामी प्रसाद मौर्य का ये अपना व्यक्तिगत बयान है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। हम लोग भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। क्या बीजेपी के लोग भगवान राम के बताए रास्ते पर चलने वाले लोग हैं? भगवान कभी झूठ नहीं बोलते थे लेकिन यह राम को ही बेच रहे हैं।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद पर को दिया जबाब

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जबाब देते हुए कहा कि “केशव प्रसाद मौर्य बहुत बड़बोले आए थे। अभी हमारे मैनपुरी लोकसभा चुनाव में जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। आगे भी हम उन्हें हम बताएंगे कैसे चुनाव लड़ा जाता है।”

ये भी पढ़ेंः Harish Rawat द्वारा CM Dhami की प्रशंसा से मची हलचल,’भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सतर्क रहने को चेताया’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026