---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: सावधान! Delhi समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट, Uttarakhand में भी मौसम का यूटर्न

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा छाए रहने की खबरे सामने आ रही है। इसके अलावा विभाग पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान जताया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 17, 2024 12:33 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक ठंड ने दस्तक दे दी है। मालूम हो कि इस बार आईएडी यानि मौसम विज्ञान विभाग ने जल्द ठंड आने का अंदेशा जताया था जो सच होता हुआ दिख रहा है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छा रहा है, जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इसी बीच IMD ने 17 नवंबर यानि आज के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक Aaj Ka Mausam कैसा रहने वाला है।

IMD ने Delhi समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

आपको बता दें कि IMD ने Aaj Ka Mausam के लिए हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

मालूम हो कि घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है जिसके कारण भीषण सड़क दुर्घटना की खबरे भी सामने आती रहती है। विभाग ने सड़क पर घने कोहरे के वक्त घर से निकलने पर विशेष सावधानियां बरतने के सुझाव दिए है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा Aaj Ka Mausam

मालूम हो कि बिहार और उत्तर प्रदेश में दीवाली के बाद से सुबह और शाम का वक्त घना कोहरा छा जा रहा है। आलम यह है कि सुबह 9 बजे भी विजिबिलिटी काम कम रहती है। वहीं आईएमडी ने आज यूपी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा उपहिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में 17 से 19 नवंबर की सुबह के दौरान रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Uttarakhand में मौसम का यूटर्न

पहाड़ी क्षेत्रों में Aaj Ka Mausam की बात करें तो Uttarakhand में आज मौसम का यूटर्न देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों मौसम सर्द बना हुआ है। गौरतलब है कि पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026