---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: ठंड से कांपने के लिए तैयार हो जाएं दिल्लीवासी, IMD का इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: पूरे उत्तर भारत में बीते कई दिनों से लगातार घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी काफी इजाफा हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 18, 2024 12:30 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में घने कोहरे का प्रकोप शुरू हो चुका है। IMD यानि मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि बीते कई दिनों से बिहार में सुबह और शाम के वक्त घने कोहरे की चादर छा रही है। जिसके कारण सड़क पर चल रहे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि सुबह और शाम के वक्त विजिबिलिटी काफी कम हो जा रही है। इसी बीच IMD ने आज यानि 18 नवंबर के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि यूपी, बिहार, राजस्थान में Aaj Ka Mausam कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बढे़गी ठंड

IMD के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम पूर्ण रूप से करवट ले सकता है। विभाग के अनुसार आने वाले 5 से 10 दिनों के अंदर तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। वहीं अगर इस बीच पहाड़ों पर बर्फ गिरती है तो दिल्ली में और ठंड बढ़ सकती है। मालूम हो कि बीते कई दिनों से दिल्ली में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो आज भी दिल्ली में घना कोहरा रहने की उम्मीद है।

UP और Bihar में कैसा रहेगा Aaj Ka Mausam

IMD के अनुसार अगर यूपी में Aaj Ka Mausam की बात करें तो आज उत्तरी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आज यानि 18 नवंबर की सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और अगले 24 घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो आज की सुबह बिहार के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और उसके बाद के 24 घंटों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हरियाणा राजस्थान में IMD ने जारी की चेतावनी

अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों में पर 18 नवंबर की सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है और अगले 24 घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यानि आने वाले दिनों में भी हरियाणा के लोगों को घने कोहरे से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। वहीं राजस्थान में भी स्थिति हरियाणा की तरह है। वहीं आज राजस्थान में भी घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026