---Advertisement---

सोने का पीतांबर, भव्य आरती और 56 भोग! राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या जगमग; योगी सरकार का इंतजाम देख झूमे भक्त

Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर आज रामनगरी जगमग है। प्रभु रामलला की आरती और भोग के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। योगी सरकार भी इस आयोजन को लेकर कमर कस चुकी है और सुरक्षा से लेकर अन्य तमाम तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 31, 2025 11:51 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: माघ मेला की शुरुआत से ठीक पहले आज सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या नगरी जगमग है। आज पौष शुक्ल की द्वादशी तिथि को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसको लेकर अयोध्या राम मंदिर परिसर को खूब भव्य सजाया गया है। प्रभु रामलला के लिए सोने के तार से बने पीतांबर लाए गए हैं। भव्य आरती के लिए दो विशेष थाल सजाई गई है और 56 भोग लगाने की तैयारी है।

ये सारे इंतजाम मंदिर प्रबंधन की ओर से किए गए हैं। सीएम योगी के नेतृत्व वाली यूपी सरकार भी अयोध्या की भव्यता बढ़ाने के क्रम में आगे है। जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटें, सुरक्षा के ध्येय से पुलिस जवानों की तैनाती और श्रद्धालुओं के लिए तमाम पुख्ता इंतजाम राम नगरी को और जगमग कर रहे हैं। लाखों की संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचे हैं जो योगी सरकार का इंतजाम देख झूम रहे हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या जगमग

सरयू तट पर स्थित राम नगरी अयोध्या मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान की दूसरी वर्षगांठ पर जगमग है। लाखों की संख्या में रामभक्त प्रभु का दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति भी आयोजन को खास बना रही है। आज के दिन रामलला सोने के तार से बने पीतांबर धारण करेंगे। उनकी आरती के लिए विशेष थाल तैयार की गई है। साथ ही रामलला के लिए 56 भोग लगाने की तैयारी पूरी है। इससे इतर तमाम अन्य इंतजाम भी हैं जो रामनगरी की भव्यता को चार-चांद लगा रहे हैं।

अयोध्या में योगी सरकार का इंतजाम देख झूमे भक्त

पवित्र सरयू नदी के तट से लेकर राम मंदिर के प्रवेश व निकास द्वार तक सजावट, सुरक्षा और आवागमन के पुख्ता इंतजाम दिव्य हैं। लाखों की संख्या में प्रभु रामलला के दर्शन को पहुंचे भक्त इस इंतजाम का गवाह बने हैं। आलम ये है कि श्रद्धालु गदगद भाव में प्रभु श्रीराम के नाम के नारों का उद्घोष कर भक्ति धुन में घुल गए हैं। मालूम हो कि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी जिसकी पहली वर्षगांठ 11 जनवरी, 2025 तो वहीं दूसरी वर्षगांठ आज 31 दिसंबर, 2025 को मनाई जा रही है। इस खास दिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर इस आयोजन को खास बना रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 February 2026

फ़रवरी 15, 2026

Punjab News

फ़रवरी 15, 2026

कल का मौसम 16 Feb 2026

फ़रवरी 15, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 15, 2026

UDAN Yatri Cafe

फ़रवरी 15, 2026

Lucknow Viral Video

फ़रवरी 15, 2026