---Advertisement---

Kulhad Rabdi Lassi Shop: गर्मी में लस्सी तो बहुत पी होंगी लेकिन इस ‘कुल्हड़ वाली रबड़ी लस्सी’ का जवाब नहीं, आए हैं मुरादाबाद तो जरूर करें ट्राई!

गर्मी के महीने में अगर आप मुरादाबाद घूमने आए हैं तो यहां की मशहूर कुल्हड़ वाली रबड़ी लस्सी का आनंद जरूर लें। इस रबड़ी लस्सी का हर कोई दीवाना है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 8, 2023 5:42 अपराह्न

Kulhad Rabdi Lassi Shop
Follow Us
---Advertisement---

Kulhad Rabdi Lassi Shop: देश के कई राज्यों में गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। सूर्य देव के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने शरीर को ठंडा रखें। इसके लिए हम ऐसे चीजों का सेवन कर सकते हैं जो हमारे पेट और शरीर को ठंडा रख सकता है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए लस्सी, जूस, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम सहित कई ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। गर्मी के महीने में अगर आप मुरादाबाद घूमने आए हैं तो यहां की मशहूर कुल्हड़ वाली रबड़ी लस्सी का आनंद जरूर लें।

मुरादाबाद की रबड़ी लस्सी का हर कोई दीवाना

गौर हो कि मुरादाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। यह जिला पीतल हस्तशिल्प के निर्यात के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसका निर्यात केवल भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी और मध्य पूर्व एशिया सहित कई देशों में किया जाता है। यहां के पर्यटन स्थलों की बात करें तो अमरोहा, गजरौला और तिगरी यहां के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र हैं। यह जिला विशेष रूप से प्राचीन समय की हस्तकला और पीतल के उत्पादों पर की गई रचनात्मकता के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। साथ ही मुरादाबाद की मशहूर कुल्हड़ वाली रबड़ी लस्सी का भी हर कोई दीवाना है।

ये भी पढ़ें: Dates Milkshake Recipe: सहरी में फटाफट घर पर बनाएं खजूर का यह टेस्टी शेक, दिनभर रहेंगे फ्रेश और एनर्जी से भरपूर

सम्राट अशोक नगर में है दुकान

बता दें, मुरादाबाद के सम्राट अशोक नगर में एक लस्सी की दुकान है। इस दुकान का नाम बाबा जी गजक एंड लस्सी कॉर्नर है। दुकान के मालिक नौबत राम सैनी हैं। अशोक नगर में नौबत राम ने करीब 2 महीने पहले की दुकान खोली है। लेकिन 2 महीने में ही इनकी कुल्कड़ वाली रबड़ी लस्सी का हर कोई दीवाना हो गया है। गर्मी मौसम शुरू होते ही दुकान पर भारी भीड़ लगने लगी है।

ऐसे बनाते हैं रबड़ी लस्सी

मालिक नौबत राम सैनी का कहना है कि पिछले 10 सालों से कपूर कंपनी पर एक दुकान चल रही है। दो महीने पहले ही हमने सम्राट अशोक नगर में दुकान खोली है। इस दुकान में हम रबड़ी वाली लस्सी बेचते हैं। लस्सी बनाने की प्रक्रिया को लेकर नौबत राम सैनी ने बताया कि इसमें दूध, दही और चीनी डालते हैं। लस्सी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें रबड़ी और मलाई भी डाली जाती है।

कर सकते हैं ऑनलाइन ऑर्डर

दुकान के मालिक ने बताया कि Zomato और Swiggy पर आप ऑनलाइन रबड़ी लस्सी ऑर्डर कर सकते हैं। नौबत राम सैनी ने बताया कि रबड़ी लस्सी के अलावा आइसक्रीम वाला मैंगो शेक और खजूर शेक भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कम दामों में ग्राहकों के लिए यह उपलब्ध है। दुकान पर आए ग्राहकों का कहना है कि वे पहले कपूर कंपनी स्थित दुकान पर जाकर लस्सी का आनंत लेते थे। लेकिन अब सम्राट अशोक नगर में ही वे लस्सी का आनंद ले पाते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026