---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ की इन 6 जगहों पर मिल रहा सबसे सस्ता टमाटर, जल्दी नोट कर लें पता और टाइम

Lucknow News: लोगों को राहत देने के लिए लखनऊ की 6 जगहों पर सस्ते टमाटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यहां 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर मिल रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 4, 2023 1:18 अपराह्न

Tomato Price
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: महंगाई के इस दौर में प्याज से ज्यादा लोगों को टमाटर रूला रहा है। चारों तरफ टमाटर को लेकर हा-हा कार मचा हुआ है। घरों से टमाटर अब लगभग गायब हो चुका है। इसकी कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं।

देश के कई राज्यों में टमाटर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। बीच में टमाटर कुछ सस्ता जरूर हुआ था, लेकिन एक बार फिर इसके दामों में इजाफा देखने को मिला रहा है।

इसी को देखते हुए सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। अब सरकार लोगों से सस्ती दरों पर टमाटर उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए हर राज्य में कुछ स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां हफ्ते में एक बार लोगों को कम दामों पर टमाटर दिए जा रहे हैं।

लखनऊ में टमाटर 200 के पार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी टमाटर 200 रुपये प्रति किलो के पार जा चुका है। लोगों ने अब टमाटर का इस्तेमाल करना लगभग बंद कर दिया है। ऐसे में अगर आप भी सस्ता टमाटर खाना चाहते हैं तो लखनऊ की 6 जगाहों पर आपको सस्ते दामों पर टमाटर मिल सकता है।

लोगों को राहत देने के प्लान के तहत भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) ने राजधानी लखनऊ में भी कुछ स्थान चिन्हित किए हैं, जहां लोगों को कम दाम पर टमाटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

लखनऊ में यहां मिल रहा सस्ता टमाटर

बता दें कि भारतीय खाद्य निगम हर शुक्रवार को शहर की 6 जगाहों पर अपनी गाड़िया भेज रहा है, जहां लोगों को कम दामों पर टमाटर दिए जा रहे हैं। लोग सीतापुर रोड की नवीन मंडी, एनसीसीएफ ऑफिस-विज्ञानपुरी, विज्ञानपुरी डी-79, पॉलिटेक्निक चौराहा पेट्रोल पंप के पास सस्ते टमाटर खरीद सकते हैं।

इसके अलावा हजरतगंज के जवाहर भवन और अवध चौराहे पर भी लोगों को सस्ते टमाटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यहां FCI की वैन के जरिए लोगों को 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर दिए जा रहे है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026