---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ में पुलिस और SP कार्यकर्ताओं में झड़प, मणिपुर घटना को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के बाहर समाजवादी छात्र सभा ने आज (22 जुलाई) मण‍िपुरा ह‍िंंसा के व‍िरोध में PM मोदी का पुतला फूंका।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 22, 2023 6:29 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: मणिपुर हिंसा और महिलाओं की नग्न परेड की घटना के बाद देशभर के लोगों में गुस्से का माहौल है। वहीं, विपक्ष भी लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। विपक्ष का कहना है कि PM मोदी इस पर संसद में जवाब दें।

बीते दिनों संसद सत्र के दौरान भी इस पर खूब हंगामा हुआ था। आज (22 जुलाई) इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए गए। ऐसा ही एक प्रदर्शन लखनऊ विश्वविद्यालय में भी किया गया। जहां समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।

कार्यकर्ताओं ने फूंका PM मोदी का पुतला

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और PM मोदी पर कई आरोप भी लगाए। सुबह 11 बजे जैसे ही छात्र सभा के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन पर पहुंचे और PM मोदी के पुतले में आग लगाई तो पुलिस वहां पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई, जो झड़प में तबदील हो गई। इसके बाद पुलिस ने सभी छात्र नेताओं को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई।

‘पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ की मार-पीट’

SP छात्र सभा के नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद छात्र नेता अमित यादव बख्शी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मार-पीट की है। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस पर गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हम शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, तभी वहां पुलिस आ गई और हमारे साथ मार-पीट की। इसके बाद पुलिस हमारे कुछ साथियों को पकड़कर ले गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 15, 2026

कल का मौसम 15 May 2026

मई 14, 2026

Heatwave Alert 15 May 2026

मई 14, 2026

Rekha Gupta

मई 14, 2026