---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: वैशाली में हुए नाव हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक , बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुःखद ‘

CM Yogi Adityanath: बिहार के वैशाली जिले में हुए नाव हादसे में 13 बच्चों की जान चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 14, 2026 1:33 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: बिहार के वैशाली जिले में बीते दिन 13 अक्टूबर 2026 को बच्चों से भरी नाव गंगा में पलट गई। जिसमें 13 मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव की बताई जा रही है। हादसे का कारण नाव का ओवरलोड होना बताया जा रहा है। इस दौरान मरे हुए लोगों में से 7 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक ने शोक जताया है। इसके साथ ही राज्य और केन्द्र सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों के लिए राहत राशि का भी एलान किया गया है। वैशाली में हुई इस हादसे पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से भी शोक जताया गया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट लिखते हुए शोक जताया है।

CM Yogi Adityanath ने बिहार के वैशाली में हुए नाव हादसे पर जताया  दुख

यूपी के सीएम योगी ने वैशाली में नाव हादसे में जान गंवाने वाले 13 बच्चों की मौत पर शोक जताते हुए लिखा, ‘बिहार के जनपद वैशाली में नाव दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

देखें वीडियो

मृतकों के लिए सरकार ने किया मुआवजे का एलान 

वैशाली जिल में नाव पलटने के कारण मरने वाले 13 बच्चों के परिजनो को राज्य और केन्द्र सरकार के द्वारा मुआवजे का एलान किया गया है। केन्द्र सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख देने का एलान किया गया है। वहीं, बिहार सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए देने की घोषणा की गयी है। इसके साथ ही घायलों के लिए ये राशि 50 हजार रुपए रखी गई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026