---Advertisement---

बाढ़-ओलावृष्टि और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान की CM Yogi Adityanath ने की भरपाई, 9 लाख किसानों को 493 करोड़ वितरित

CM Yogi Adityanath: बारिश ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसल को क्षति न पहुंचे इसके लिए सरकार ने उन्हें अनुदान राशि प्रदान किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो अन्नदाताओं के लिए सौगात है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 12, 2026 1:55 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: किसी भी राज्य की समृद्धि और विकास में वहां के किसानों का बहुत बड़ा योगदान होता है और ऐसे में सरकार हर संभव कदम से कदम मिलाकर उनका साथ देने में पीछे नहीं है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ओलावृष्टि अतिवृष्टि और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए किसानों को सौगात देने में पीछे नहीं रहे हैं। जहां 9 लाख से अधिक किसानों को डीबीटी के माध्यम से 493 करोड़ रुपए वितरित किया गया। आइए जानते हैं कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण करने के पीछे क्या है सीएम योगी आदित्यनाथ का मकसद और कैसे यह राज्य के किसानों के लिए सौगात से कम नहीं है।

9 लाख से अधिक किसानों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस तरह दिया साथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर x प्लेटफोर्म पर जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात से फसलों को हुई क्षति से प्रभावित 9 लाख से अधिक किसानों को आज शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि गोरखपुर से डीबीटी के माध्यम से 493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा। इस सहायता से अन्नदाता किसान बंधुओं को राहत, कृषि निवेश की व्यवस्था करने में सहयोग तथा खेती को पुनः गति मिलेगी।

किसानों के लिए मदद करने का CM Yogi Adityanath का क्या है मकसद

वहीं इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि संकट में अन्नदाता किसान को सहारा मिले, उसकी खेती फिर संवरे और खेतों में खुशहाली लौटे, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है। यूपी सरकार का मानना है कि यह सहायता प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

CM Yogi Adityanath विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प पर हैं अडिग

सीएम योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि संकट की हर घड़ी में किसानों को समयबद्ध सहायता मिले और उनकी मेहनत एवं फसल को सुरक्षा प्राप्त हो। अन्नदाताओं की समृद्धि, कृषि क्षेत्र की उन्नति और किसान परिवारों का खुशहाल जीवन ही विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प का आधार है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के विकास में सरकार किसानों का बहुत बड़ा हाथ मानती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Shashi Tharoor

अक्टूबर 12, 2026