---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए PM Modi का जताया आभार, खास स्कीम से मेरठ वासी को हुआ बंपर फायदा

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के जरिए मेरठवासी को बहुत बड़ा लाभ हुआ।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 29, 2026 3:08 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश वासियों को हाल ही में 5वें अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की सौगात मिली है। शनिवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। ऐसे में अब यूपी के मेरठ वासी को ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के जरिए बड़ा लाभ मिल रहा है। दरअसल, रविवार को पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका जिक्र किया। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों के लिए हर्ष का विषय बताया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का जताया आभार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज मन की बात कार्यक्रम में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के माध्यम से ‘ऊर्जा दाता’ बने जनपद मेरठ के श्री अरुण कुमार जी का उल्लेख प्रत्येक प्रदेश वासी के लिए हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी विजन का ही प्रतिफल है कि आज अरुण जी जैसे अनेक लोग न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा का सृजन कर आर्थिक स्वावलंबन की नई गाथा भी लिख रहे हैं। ‘घर-घर को रोशन’ करती पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना जैसी युगांतरकारी पहल हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।’

यूपी सरकार पर्यटन और आस्था के प्रमुख केंद्रों तक कनेक्टिविटी को बना रही सुलभ

गोरखपुर से 5 बार के लोकसभा सांसद रह चुके यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन कहा, ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का यह रनवे न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आधार बनेगा, बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ भी बनेगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब संकल्प मजबूत, साहस अडिग व आत्मविश्वास अटल हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संकल्प को सिद्धि में बदलने का परिणाम है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी से जोड़ते हुए पर्यटन और आस्था के प्रमुख केंद्रों को और सुलभ बना रहा है। अब मथुरा-वृंदावन, अयोध्या और वाराणसी जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों तक विदेशी पर्यटकों की पहुंच और अधिक सहज होगी, जिससे प्रदेश के पर्यटन, सांस्कृतिक एवं ईको-टूरिज्म को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026