---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: साइबर सिक्योरिटी से लेकर आतंकवाद तक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को किया आगाह; समझे इसके मायने

CM Yogi Adityanath ने दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद के मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। और इसे संकट बताया है। उन्होंने इस मामले में लोगों को आगाह भी किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 21, 2025 3:09 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने कड़क अंदाज के लिए जाने जाते है। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई मे यूपी लगातार विकास की और अग्रसर है। बता दें कि सीएम योगी आज सिटी मोंटेसरी स्कूल में आयोजित मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने वहां पर बैठे लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन को संकट बताया। साथ ही उन्होंने बच्चों पर बढ़ते पढ़ाई के दवाब का भी जिक्र किया।

मानवता के सामने संकट खड़ा कर रहा है – CM Yogi Adityanath

एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया “आज जिस चुनौती से जूझ रही है, चाहे वह जलवायु परिवर्तन का हो, साइबर सिक्योरिटी का हो या फिर आतंकवाद का हो।
अगर कोई भी देश या कोई भी समाज इन सभी मुद्दों से आंखें बंद करके दुनिया की मानवता के सामने संकट खड़ा कर रहा है, तो ये मानकर चलें कि यह संकट एक दिन उसको भी निगलने का काम करेगा, जो आज दूसरों के लिए संकट खड़ा कर रहा है।

Emerging Technology जीवन को सहज और सरल करने में जहां उपयोगी भूमिका का निर्वहन कर रही है। वहीं, इसके द्वारा उत्पन्न अभूतपूर्व कानूनी चुनौतियां भी हम सभी के सामने खड़ी हुई हैं। साइबर क्राइम, डेटा चोरी और अन्य तमाम प्रकार की नई समस्याएं दुनिया के सामने खड़ी हुई हैं”।

भारत पूरी दुनिया को एक परिवार मानता रहा है – CM Yogi Adityanath

भारत हजारों वर्षों से पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में मानता रहा है। यह भारत की न केवल एक भावना रही है, बल्कि दुनिया का कोई मत, मजहब या संप्रदाय नहीं जिसे उसके संकट के समय में भारत ने शरण न दी हो, उसे आगे बढ़ने और उसके संरक्षण में अपना योगदान न दिया हो। दुनिया के अंदर जब हम शिक्षा की बात करते हैं तो 250 करोड़ से अधिक बच्चों के लिए Quality Education के साथ-साथ, वे अपने बस्ते के बोझ से Depressed न हों, हमें इसके बारे में भी विचार करना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई पहलुओं पर अपनी बात खुलकर रखी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026