---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उड़ान के लिए हो जाएं तैयार, यूपी सीएम ने बताई Noida International Airport के उद्घाटन की तारीख; PM Modi देगे सौगात

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर अहम जानकारी दी। साथ ही बताया कि पीएम मोदी इसे जल्द ही जनता को समर्पित करेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 3, 2026 3:59 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश को अपने 5वें अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का बेसब्री से इंतजार है। बीते साल अगस्त से फरवरी की शुरुआत हो चुकी है, मगर नोएडा के एनआईए यानी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंतजार अभी भी बना हुआ है। एनआईए के उद्घाटन को लेकर अभी तक सैंकड़ों अटकलें लगाई जा चुकी है, मगर अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। ऐसे में जेवर हवाईअड्डे से उड़ान का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी गुडन्यूज मिली है। जल्द ही पीएम मोदी यूपीवासियों को एनआईए की सौगात दे सकते हैं।

CM Yogi Adityanath ने बताया पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि फरवरी के आखिर तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत हो सकती है। पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं। हवाईअड्डा विमानों के ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारतीय एविएशन सेक्टर में गेम चेंजर माना जा रहा है। पीपीपी यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत तैयार किए जा रहे इस हवाईअड्डे को एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बताया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ताजा अपडेट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया के संबंध में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यह काम आखिरी चरण में है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में इसमें सफलता मिल सकती है। सीएम ने कहा, ‘एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है। एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रोम लाइसेंस आखिरी चरणों में है। मेरा मानना ​​है कि हम इस महीने प्रधानमंत्री से इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करवा पाएंगे।’

वहीं, एनआईए पर पहले चरण के शुरू होने के बाद धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट पर पहले चरण के तहत सालना आधार पर 1.2 करोड़ यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में वार्षिक आधार पर 5 करोड़ तक यात्रियों को फायदा मिलना का अनुमान है। बताया जा रहा है कि शुरुआती फेज में एनआईए पर एक रनवे और एक टर्मिनल होगा, और भविष्य में छह रनवे और चार टर्मिनल बनाने की योजना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 3, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 3, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 3, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 3, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 3, 2026

Balochistan News

फ़रवरी 3, 2026