---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नवरात्रि से पहले दिया तोहफा, अब रिटायरमेंट के बाद मिलेगी बेहतर आर्थिक सुरक्षा; जानें डिटेल

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि से पहले प्रदेश के सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों को खुशी देते हुए उन्हें बड़ी सौगात प्रदान की है। ऐसे में अब रिटायरमेंट के बाद बढ़िया आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 18, 2026 1:10 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। यूपी की डबल इंजन की सरकार प्रदेशवासियों की सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। ऐसे में यूपी की बीजेपी मतलब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नवरात्रि से पहले प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। यूपी सरकार सरकारी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। अब प्रदेशभर के हजारों शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेवा उपरांत बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

CM Yogi Adityanath ने नवरात्रि से पहले शिक्षकों और कर्मचारियों को दी खास सौगात

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश की भाजपा सरकार ने एडेड विद्यालयों में ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के सरकारी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मान और विश्वास को नई मजबूती मिलेगी। वहीं, प्रदेश सरकार ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़िया करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्य किया गया है। प्रदेश में बेटियां अब निडर होकर स्कूल जाती हैं और नाइट शिफ्ट में काम करने के बाद सकुशल घर लौटती हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को किया मजबूत

भाजपा सरकार ने यूपी में महिला सुरक्षा के साथ सशक्तीकरण पर भी काफी जोर दिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सशक्तीकरण के लिए प्रदेश में मजबूत सहायता तंत्र विकसित किया गया है। बीजेपी सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से वर्ष 2017 से अब तक 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को तुरंत सहायता और परामर्श प्रदान कर संकट की घड़ी में भरोसेमंद सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। इस नंबर पर महिलाएं घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद पर तुरंत समाधान और एक्सपर्ट की राय ले सकती हैं। सरकार की इस पहल से महिलाओं की सुरक्षा में इजाफा हुआ है। साथ ही महिलाओं को हर कदम पर एक कॉल के साथ सुरक्षा, सहयोग और समाधान मिल जाता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 18, 2026

Mohan Yadav

मार्च 18, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 18, 2026

मार्च 18, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 18, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 18, 2026