CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ से सटे लखीमपुर खीरी में आज सुरक्षा व्यवस्था खास तौर पर चाकचौबंध नजर आई। इसकी प्रमुख वजह रहा यूपी सीएम का लखीमपुर दौरा। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ आज जनपद में पहुंचे थे जहां उन्होंने बांग्लादेश से आए 331 हिंदू परिवारों को भूमि अधिकार पत्र वितरित किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान थारु जनजाति से आने वाले लोगों के लिए भी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें तोहफा दिया है। इसके साथ ही नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी यूपी के कई परिवारों को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मदद मुहैया कराई है।
थारु जनजाति के साथ बांग्लादेश से आए हिंदू परिवारों को CM Yogi Adityanath की सौगात!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखीमपुर खीरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश से आए हिंदू परिवारों को सौगात दी है।
वंचितों को उपहार, संवेदनशील सरकार…
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरक मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के संवेदनशील नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश… pic.twitter.com/44QpCfqTT3
— Government of UP (@UPGovt) April 11, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की है। मुख्यमंत्री की ओर से साझा की गई अपडेट के मुताबिक बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को भूमि अधिकार प्रदान करते हुए 417 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ है। इससे लोगों को व्यापक तौर पर लाभ होगा।
लखीमपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने थारु जनजाति से आने वाले कई परिवारों को भी मदद दी है। इसके तहत नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित 2350 परिवारों एवं स्थानीय थारू जनजाति के 4356 परिवारों को भूमि अधिकार पत्रों का वितरण किया गया है। साथ ही उनके लिए 817 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है।
आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लाभार्थियों को मिली मकान की चाबियां
राजधानी लखनऊ से निकट लखीमपुर खीरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी वितरित की हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास की चाबियां सौंपी हैं।
खुले मंच से मुख्यमंत्री ने अपनी प्राथमिकता दोहराई है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार की कोशिश है कि कोई परिवार विकास की धारा से वंचित न रहे। हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।






