CM Yogi Adityanath: सुरों की मल्लिका और भारत की नायाब सिंगर जो भले ही आज दुनिया में नहीं है लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में कुछ ऐसी जगह छोड़ गई है जिसे कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जो 28 सितंबर को जन्म ली थी। यही वजह है कि इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें याद करते हुए नजर आए और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। लता मंगेशकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर की जयंती पर दिया भावुक संदेश
स्वर सम्राज्ञी, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतीय संगीत की विरासत को समृद्ध बनाने में उनका अमूल्य योगदान और उनकी अनुपम स्वर साधना सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी। https://t.co/3CyxkZKUB9
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 28, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने x पर पोस्ट में लिखा, “स्वर सम्राज्ञी, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारतीय संगीत की विरासत को समृद्ध बनाने में उनका अमूल्य योगदान और उनकी अनुपम स्वर साधना सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी।”
CM Yogi Adityanath ने बताया कैसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है लता मंगेशकर
निश्चित तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के संदेश से इतना तो तय है कि आने वाली कई पीढ़ियों के लिए लता मंगेशकर एक याद बनकर रहेंगी और उन्हें प्रेरित करने में पीछे नहीं होंगी। भारतीय संगीत की विरासत को दुनिया भर में एक पहचान दिलाने में उनका योगदान हमेशा से सराहनीय रहा है। उन्होंने जिस तरह से अपने जीवन काल में एक से बढ़कर एक नगमे दिए वह लोग कभी भी नहीं भूल पाएंगे। वह लोगों के लिए निश्चित तौर पर एक मिसाल है और भारतीय संस्कृति की एक पहचान है। यह सच है कि भारत रत्न लता मंगेशकर को उनके फैंस किस कदर प्यार करते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है।
वहीं इस खास मौके पर श्रद्धांजलि देने में सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीछे नहीं रहे। यह सच है कि भारतीय संगीत में जब भी सुर और साधना की बात की जाती है तो सबसे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर कहीं जिक्र होता है।







