---Advertisement---

‘ऊर्जा, उत्साह और असीम..’ अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर CM Yogi Adityanath ने युवाओं को दी बाधाई, जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देश के युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 12, 2026 3:27 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देश के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं को ऊर्जा, उत्साह और असीम संभावनाओं से भरपूर बताते हुए उन्हें विकसित भारत की मजबूत नींव करार दिया। मालूम हो कि आने वाले कुछ सालों में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश होने जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले कुछ सालों में भारत एक नई गाथा लिखने जा रहा है। युवा दिवस के अवसर पर CM Yogi Adityanath ने युवाओं को बधाई दी।

CM Yogi Adityanath ने युवाओं को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “श्रेयान् स्वधर्मो विगुणः परधर्मात् स्वनुष्ठितात्। स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः॥ ऊर्जा, उत्साह और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे युवा साथी ‘विकसित भारत’ के सुदृढ़ आधार स्तंभ हैं।

‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ की सभी युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप अपनी प्रतिभा से सफलता के नव नभ स्पर्श करें। जहां भी रहिए, कौशल, संस्कार और सेवा-भाव के मूल मंत्र को हृदय में संजोए रखिए। डबल इंजन की सरकार आपके स्वप्नों को साकार करने के लिए हर कदम पर साथ खड़ी रहेगी”।

राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं का विशेष योगदान

बता दें कि युवा किसी भी देश की प्रगति के महत्वपूर्ण वाहक होते हैं। भारत की बड़ी युवा आबादी को देखते हुए युवाओं की शिक्षा, कौशल, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना विकास की प्रक्रिया में अहम माना जाता है।

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस केवल युवाओं को बधाई देने का अवसर नहीं है, बल्कि उनकी प्रतिभा, आकांक्षाओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा करने का भी मौका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश भी इसी भावना को रेखांकित करता है कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को देश तथा प्रदेश के विकास में सकारात्मक रूप से इस्तेमाल किया जाए।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 28, 2026

Rashifal 29 September 2026

सितम्बर 28, 2026

Rajasthan Viral Video

सितम्बर 28, 2026

Rain Alert 29 September 2026

सितम्बर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 28, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 28, 2026