---Advertisement---

आधुनिक रेल सेवा से लेकर कौशल विकास की पहल तक CM Yogi Adityanath लिख रहे यूपी की प्रगति की कहानी, जानिए कैसे होगा फायदा

CM Yogi Adityanath: आधुनिक रेल सेवा की सौगात से लेकर कौशल विकास की पहल को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री। आइए जानते हैं किस तरह इतिहास रचा जा रहा है जो निश्चित तौर पर सराहनीय है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2026 2:39 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सरकार की तरफ से कोई भी कमी नहीं रहने दी जा रही है। ऐसे में आधुनिक रेल सेवा से लेकर कौशल विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस सब के बीच खुद सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से यह बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक बार फिर दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल कर विकास की एक नई कहानी लिखने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं आखिर पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों को क्या सौगात देने का काम किया है। किस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे उत्तर प्रदेश की प्रगति का मार्ग बताया।

आधुनिक रेल सेवा को लेकर CM Yogi Adityanath की क्या है पहल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ आधुनिक रेल परिवहन और युवाओं के कौशल सशक्तीकरण की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों का साक्षी बनेगा। बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तक रेल संपर्क को नई गति देने के लिए आज प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ होगा।”

कैसे कौशल विकास से युवाओं को होगा फायदा

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह bhie बताया कि साथ ही, लखनऊ में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का शुभारंभ भी होगा। यह पहल युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

एक ओर आधुनिक रेल सेवा से नए उत्तर प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर कौशल विकास की यह पहल युवाओं को प्रदेश की प्रगति में सशक्त सहभागी बनाएगी। जाहिर तौर पर आधुनिक रेल सेवा के साथ-साथ कौशल विकास की पहल युवाओं को एक अलग दिशा देने और उत्तर प्रदेश को विकास के मार्ग पर प्रशस्त करने के लिए काफी है। यह कहीं ना कहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से संभव हो रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 31, 2026