---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: Holi से पहले करोड़ों यूपीवासियों को मिली सौगात, इन लोगों को हुआ बड़ा लाभ; सीएम योगी ने जताया PM Modi का आभार

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 1, 2026 5:03 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तेज गति से विकसित यूपी के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी जबरदस्त कल्याणकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश के वंचित और पिछड़े लोगों के साथ महिलाओं को बराबरी का हक प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में यूपी सरकार ने होली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ में उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

CM Yogi Adityanath ने सभी उज्ज्वला लाभार्थियों को दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने देश में पहली बार गरीबों, अन्नदाता किसानों, महिलाओं और युवाओं को शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा है।’

उन्होंने कहा, ‘इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ रुपये की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पावन पर्व होली के पूर्व प्राप्त इस उपहार हेतु सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं।’

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘दीपावली और होली के पहले हर परिवार में एक-एक…’

लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश के अंदर केवल चार जातियां हैं, गरीब, किसान, महिला और युवा। सभी पंथ, संप्रदाय, मत-मजहब इसके अंदर आ जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक उत्तर प्रदेश में आना चाहता है। हमारी सरकार ने तय किया, दीपावली और होली के पहले हर परिवार में एक-एक भरा हुआ सिलेंडर फ्री में उपलब्ध करवाएंगे। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के अंदर महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और उनके स्वावलंबन के लिए कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी हो या आशा वर्कर, इन सबके मानदेय को हम क्रमिक रूप से आगे बढ़ाने जा रहे हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026