---Advertisement---

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर CM Yogi Adityanath का क्या है ‘सेवा संकल्प अभियान’, जानिए मायने और खासियत

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया गया है और ऐसे में क्या है इसके मायने और खासियत क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2026 3:46 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों से कितना प्यार मिलता है यह बताने की जरूरत नहीं है और इस लिस्ट में निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है जो खुद को प्रधानमंत्री से प्रेरित बताते हैं। वहीं इस सब के बीच खास मौके पर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में सीएम की तरफ से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई जिस बारे में खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया है। आइए जानते हैं क्यों यह अभियान खास है और किस तरह से इस पर काम किया गया है।

जनसेवा के प्रति पीएम मोदी के महत्वपूर्ण योगदान को CM Yogi Adityanath ने किया सम्मानित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में स्वच्छता प्रहरियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो स्वच्छता और जनसेवा के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। इसके साथ ही वाराणसी से गुजरात के वडनगर जाने वाली बाइक यात्रा को भी फ्लैग ऑफ किया जाएगा। लगभग 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागी इस यात्रा में शामिल होंगे। यह आयोजन सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा को भी रेखांकित करेगा।

क्यों है सेवा संकल्प अभियान खास

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 25 वर्षों की अविरल जनसेवा का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रधानमंत्री जी के द्वारा जनसेवा के सम्मान को समर्पित है। इस अवसर पर देश एवं विभिन्न राज्यों से जुड़े जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन की अविरल यात्रा तथा जनसेवा से जुड़े उनके योगदान को रेखांकित किया गया।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई है। आज उनके 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ होगा।।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 6, 2026