---Advertisement---

‘यह विद्यालय वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त हैं…’, स्कूली शिक्षा पर UP के CM Yogi Adityanath ने कहा- ‘वे भारत का भविष्य हैं…’

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश के निराश्रित एवं श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनवाए गए हैं। इन स्कूलों में छात्रों को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बढ़िया एजुकेशन प्रदान की जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 18, 2026 3:04 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास का पहिया बिना रुके तेज गति से दौड़ रहा है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार किया है। यूपी सरकार ने राज्य के निराश्रित एवं श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनवाए हैं। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, ‘हम लोगों ने निराश्रित एवं श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनवाए, यह विद्यालय वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त हैं।’

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘आज 96% ऐसे विद्यालय हैं, जहां पर सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध’

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सरकार बोल ही नहीं रही है, बल्कि करके भी दिखा रही है। आज 96% ऐसे विद्यालय हैं, जहां पर सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। जब हर बच्चा पढ़ेगा तब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार कर पाएंगे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक व्यक्ति अगर शिक्षा से वंचित होता है, तो उसका दुष्परिणाम पूरे समाज और देश को भुगतना पड़ता है। मैं बेसिक शिक्षा परिषद से कहूंगा, ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं बल्कि उन्हें सम्मानित करना चाहिए। बेसिक शिक्षा परिषद में लगभग 1 करोड़ 60 लाख बच्चे अध्ययन कर रहे हैं, वे भारत का भविष्य हैं, इस प्रदेश का भविष्य हैं।’

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बच्चों को ‘अटल आवासीय विद्यालय’ में मिल रही बेहतर शिक्षा

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी में शुरू किए गए अटल आवासीय विद्यालय का उद्देश्य गरीब, श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के बच्चों को मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान करना है। यह योजना विशेष रूप से निर्माण श्रमिकों, अनाथ और कोविड प्रभावित बच्चों के लिए शुरू की गई है।

इन सभी विद्यालयों में छात्रों को सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा, मुफ्त आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, किताबें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्तमान में प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, और सरकार इन्हें चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों, तहसीलों और विकासखंडों तक विस्तार देने की योजना पर काम कर रही है। योगी सरकार ने इन स्कूलों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम भी शुरू किया है। इसके माध्यम से छात्रों की पढ़ाई, उपस्थिति, परीक्षा परिणाम और सुरक्षा की रीयल टाइम निगरानी की जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Shashi Tharoor

अक्टूबर 12, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 12, 2026