---Advertisement---

CM Yogi Adityanath करेंगे हाथरस के साथ सिकन्दराराऊ और इस शहर का कायाकल्प, देखें 548 करोड़ किन परियोजनाओं पर कर रहे खर्च

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के लिए काम कर रही सरकार ने हींग नगरी जनपद हाथरस के विकास के लिए संकल्पित है। ऐसे में कई क्षेत्रों के लिए विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। जानिए डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2026 1:53 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में विकास पहुंच सके इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे में गांव गांव शहर शहर का विकास किया जा रहा है। इस सब के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘हींग नगरी’ जनपद हाथरस के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। दरअसल उन्होंने इस बात की जानकारी लोगों को दी है। इसके साथ हाथरस, सिकन्दराराऊ एवं सादाबाद विधान सभा क्षेत्रों में 548 करोड़ की लागत से 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।

कैसे सीएम योगी कर रहे लोगों को समृद्धि और प्रगति पर फोकस

सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक ये परियोजनाएं जनआकांक्षाओं को नई शक्ति प्रदान करते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। शिक्षा, सड़क की सुदृढ़ता पर जोर, हाथरस में विकास चारों तरफ हो सकेगा। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आधारभूत ढांचे शिक्षा सड़क एवं औद्योगिक विकास को नई गति देने का काम कर रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं और नागरिक खेतों को केंद्र में रखते हुए लोगों को समृद्धि और प्रगति प्रदान किया जा रहा है।

क्या है CM Yogi Adityanath का परियोजनाओं को झंडी देने का मतलब

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से बताया गया कि “इसी क्रम में हींग नगरी हाथरस के विधानसभा क्षेत्र हाथरस, सिकंदरा राऊ एवं सादाबाद में 548 करोड़ की लागत से 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क संपर्क, शिक्षा, औद्योगिक विकास एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, विद्यालयों के निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र के विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं का शुभारंभ शामिल है।”

हाथरस विकास की नई ऊंचाइयों को कैसे छू रहा

इन परियोजनाओं से क्षेत्र में निवेश, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयासों से हाथरस विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए एक सुसंगठित, आधुनिक और समृद्ध जनपद के रूप में उभर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026