---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में लाखों वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को मिल रही आर्थिक सहायता, यूपी सरकार ने मजबूत की सामाजिक सुरक्षा

CM Yogi Adityanath: यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप के तहत सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। यूपी सरकार राज्य के लाखों वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को फाइनेंशियल मदद प्रदान कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 2, 2026 2:24 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार सभी वर्गो को आर्थिक तौर पर मजबूत करने पर बल दे रही है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश को सशक्त बनाने की दिशा में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी सरकार ने बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक संबलता देने का प्रयास किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सामाजिक सुरक्षा को मिल रही मजबूती

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से लाखों वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास की नई रोशनी भी आई है।यूपी सरकार प्रदेश के 67.50 लाख वृद्धजनों, 26.81 लाख निराश्रित महिलाओं को पेंशन का संबल दे रही है। साथ ही 11.57 लाख दिव्यांगजनों को सुनिश्चित पेंशन से सम्मान दिया जा रहा है।

यूपी सरकार वृद्धजन पेंशन योजना के जरिए 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मासिक पेंशन प्रदान कर रही है। जिनकी आय कम है और कोई सहारा नहीं है, उन्हें इसका लाभ दिया जा रहा है। साथ ही निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन के माध्यम से पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार के इस कदम से उनका जीवनयापन आसान बनाया जा रहा है। इसके अलावा, योगी सरकार दिव्यांग पेंशन योजना के तहत दिव्यांगजनों को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सके।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ को लेकर की खास बैठक

उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047′ की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को खास निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा, ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ केवल एक विजन नहीं, बल्कि प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक एवं संरचनात्मक रूपांतरण का स्पष्ट रोडमैप है। इसके क्रियान्वयन हेतु जन-सुझावों, विशेषज्ञों एवं हितधारकों के विचारों का समुचित विश्लेषण कर सेक्टरवार अल्पकालिक, मध्यकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजनाएं तैयार की जाएं।’ ऐसे में साफ है कि बीजेपी की डंजन की सरकार यूपी को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में काफी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Anurag Dhanda

मई 25, 2026

Twisha Sharma

मई 25, 2026