---Advertisement---

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में UP ने स्थापित किए सांस्कृतिक पर्यटन में नए कीर्तिमान, श्रद्धालुओं को दिखा आस्था और विरासत के साथ विकास का अद्भुत संगम

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी सरकार तेजी से विकसित राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। ऐसे में यूपी ने सांस्कृतिक पर्यटन में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2026 3:00 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 9 साल हो गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने राज्य के लोगों की सेवा, सुरक्षा और सुशासन के संकल्प को बनाए रखने का पूर्ण प्रयास किया है। साथ ही राज्य के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भलाई के लिए कई साहसिक योजनाओं की शुरुआत की है। यूपी सरकार ने बीते 9 सालों के दौरान सांस्कृतिक पर्यटन में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस दौरान भक्तों को आस्था और विरासत के साथ विकास की गति भी देखने को मिली है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है यूपी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के दौरान काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण से बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या और अयोध्या के दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड इस प्रगति की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करते हैं। यूपी सरकार के सराहनीय प्रयासों के कारण ही राज्य में सांस्कृतिक पर्यटन में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे राज्य सरकार के राजस्व में भी वृद्धि देखने को मिलती है।

वहीं, बीते दिनों सीएम योगी ने गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के गोरखपुर केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए जो सॉफ्ट स्किल प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया है, यह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क उसी की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को दी बड़ी सौगात

गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘गोरखपुर में पहली बार प्लग एंड प्ले मोड पर युवाओं को स्टार्टअप के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध हुआ है। अब केवल हार्डवेयर में ही नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का युवा अपनी प्रतिभा का परिचय वैश्विक मंच पर देने में सफल होगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘देश के हित में सरकार ने कोई कदम उठाया है तो हम लोग उसके लिए अपने आप को तैयार करें, लेकिन कुछ लोग हैं जो अफवाह फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं। हम विश्व बैंक के साथ मिलकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के 28 जनपदों और बुंदेलखंड के 7 जनपदों में एग्रीटेक पर काम कर रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में जिस स्टार्टअप संस्कृति को आगे बढ़ाया है, उसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में 20000 से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 24, 2026

Punjab News

अगस्त 24, 2026

Punjab News

अगस्त 24, 2026

Rashifal 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Punjab News

अगस्त 24, 2026