CM Yogi Adityanath: ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को पूरा करने में अहम योगदान देगा यूपी, सीएम योगी ने PM Modi का आभार जताते हुए दिखाई प्रतिबद्धता

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए बजट 2026 में यूपी को मिली रेल सौगातों की जानकारी शेयर की। साथ ही विकसित भारत में यूपी के योगदान को अहम बताया।

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश रोजाना विकसित राज्य बनने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। यूपी की भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के हर वर्ग और क्षेत्र को बराबरी के साथ विकास की लहर में जोड़ने का काम कर रही है। साथ ही यूपी की डबल इंजन की सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता को सरकारी सहायता दे रहे हैं। ऐसे में यूपी सीएम योगी ने अहम सूचना साझा करते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।

CM Yogi Adityanath ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘नए उत्तर प्रदेश’ की प्रगति को नई गति प्रदान करने वाली इस सौगात के लिए आपका हार्दिक आभार।’ साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश, ‘नए भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को सिद्ध करने में अपना पूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।’

बता दें कि यूपी सीएम ने बजट 2026 में यूपी के लिए रेल बजट आवंटन 2026-27 के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। बजट में यूपी को 20012 करोड़ रुपये का बजट दिया गया। साथ ही 92000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी साहित्य परियोजना, 100% विद्युतीकरण और 157 अमृत स्टेशन की सौगात मिली है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का किया आगाज

उधर, बीते दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों प्रदेश के फार्मा सेक्टर में निवेश बढ़ाने के लिए जोर दिया। ऐसे में यूपी के मुखिया सीएम योगी ने ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ का शुभारंभ किया।

उन्होने एक्स पर पोस्ट कर बताया, ‘उत्तर प्रदेश ट्रस्ट, परिवर्तन और समय पर डिलीवरी के रोल मॉडल के रूप में आज निवेश का एक बेहतरीन गंतव्य बनकर उभरा है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति में आज वैश्विक निवेशकों एवं उद्यमियों के महासंगम ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0′ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर औषधीय, चिकित्सा उपकरण एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े हुए विभिन्न एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ। उत्तर प्रदेश पर विश्वास करने के लिए फार्मा जगत के सभी स्टेकहोल्डर्स और कैप्टन्स का हृदय से स्वागत व अभिनंदन तथा कॉन्क्लेव के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं।’

Exit mobile version