---Advertisement---

लखनऊ की King George Medical University के निर्माणाधीन भवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

King George Medical University: लखनऊ की किंग जॉर्ज यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन भवन में आज भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 8, 2023 3:36 अपराह्न | Updated: जून 8, 2023 6:27 अपराह्न

King George Medical University fire
Follow Us
---Advertisement---

King George Medical University: लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन भवन में आज (8 जून, गुरुवार) दोपहर आचानक आग भड़क गई। जिसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत निर्माणाधीन भवन से बाहर आए और अपनी जान बचाई। आगजनी की इस घटना में अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

ये भी पढ़ें: Orissa Train Accident से चंद सेकंड पहले का वीडिया आया सामने, देखिए कैसे चीख और अंधेरे में समा गई सैकड़ों जिंदगियां

निर्माणाधीन भवन में चल रहा था काम

बता दें कि यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन भवन में काम चल रहा था। निर्माण कार्य के चलते यहां किसी कारण से आग भड़क गई। आग को देख निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूर घबरा गए और तुरंत भवन से नीचे आ गए। ये आग निर्माणाधीन भवन के सबसे ऊपर के माले में लगी है। क्योंकि भवन में निर्माणा का काम चल रहा है, इसलिए वहां लड़कियां होने के चलते आग तेजी से फैली। आग की बड़ी-बड़ी लपटों को देख आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

वेल्डिंग के चलते लगी आग

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन भवन में पिलर निर्माण को लेकर वेल्डिंग का काम चल रहा था। तभी वेल्डिंग की चिंगारी आस पास रखे सामान पर जा गिरी। जिसके चलते आग भड़क उठी। वैसे भी लखनऊ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से चलते सभी चीजें सूखी हुई थी और जैसे ही वेल्डिंग की चिंगारी आस पास पड़ी लकड़ियों और उसके बुरादे पर पड़ी, तो आग भड़क गई।

खाली कराई गई इमारत

लखनऊ के DM सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि निर्माणाधीन भवन के सबसे ऊपर की मंजिल में आग लगी थी। जिसके बाद पूरी इमारत को खाली करा दिया गया है। दमकल की गाड़ियां समय रहते मौके पर पहुंच गई थी, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर Sanjeev Jiva की हत्या पर बड़ा खुलासा, 6 लाख की इस रिवाल्वर से मारी थी गोली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026