---Advertisement---

Ghaziabad Court बना Zoo 10 दिन में तीसरी बार नजर आए तेंदुए को देख जज साहब ने भी छोड़ी कुर्सी, जानें पूरा मामला

Ghaziabad Court: देश की राजधानी से सटे गाजियाबाद के इलाके में इन दिनों तेंदुआ का कहर बढ़ गया है। इस तेंदुए ने आम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। पिछले काफी समय से यह तेंदुआ कोर्ट के अगल – बगल के इलाके में दिखाई पड़ रहा है और कई लोगों को इसने घायल भी ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 16, 2023 1:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Court: देश की राजधानी से सटे गाजियाबाद के इलाके में इन दिनों तेंदुआ का कहर बढ़ गया है। इस तेंदुए ने आम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। पिछले काफी समय से यह तेंदुआ कोर्ट के अगल – बगल के इलाके में दिखाई पड़ रहा है और कई लोगों को इसने घायल भी कर दिया है। वहीं यह तेंदुआ एक बार फिर गुरुवार की सुबह गाजियाबाद की कोर्ट में दिखाई पड़ा। तेंदुआ के दिखाई पड़ते ही कोर्ट के अंदर भगदड़ मच गई। इस तेंदुआ को सबसे पहले कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ 10 दिन में तीसरी बार कोर्ट परिसर में दिखाई दिया है।

कोर्ट परिसर को किया गया बंद

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में तेंदुआ की आहट से गुरुवार को खलबली मच गई। सीसीटीवी में इस तेंदुआ के दिखाई देने के बाद कोर्ट परिसर को खाली करवाकर बंद कर दिया गया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। वन विभाग और पुलिस के अधिकारीयों ने इस तेंदुए को ढूंढना भी शुरू कर दिया है। लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले एक और तेंदुआ कोर्ट परिसर में घुसकर खूब उत्पात मचाया था। हालांकि कड़ी मशक्क्त के बाद वन विभाग के लोगों ने देर रात उसे पकड़कर सहारनपुर के जू में छोड़ दिया था। ऐसे में गुरुवार सुबह फिर से तेंदुए के दिखाई पड़ने से लोगों में भय का माहौल है।

ये भी पढ़ेंः Turkey के बाद अब Earthquake से कांपा Russia, पूर्वी भाग में लगे जोरदार झटके

सुबह – सुबह ही दिखाई पड़ी तेंदुए की हरकत

बताया जा रहा है कि कोर्ट के कर्मचारी जैसे ही सुबह कोर्ट पहुंचे और अपना काम शुरू किया तभी सीसीटीवी में उन्हें तेंदुआ दिखाई पड़ा। इसे देखते ही कोर्ट में वकील और वहां उपस्थित लोग भगाने लगे। कुछ समय के बाद वन विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी पाकर वन विभाग के कर्मचारियों ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी तक तेंदुआ कहा है, इसका पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ेंःNSA Doval की Putin से मुलाकात ने मचाई आतंकियों में हलचल,बोले-आतंकवाद पर रणनीतिक अलायंस बना निबटेंगे दोनों देश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 25, 2026