---Advertisement---

Ghaziabad News: NCR में रोजगार की भरमार! इस इलाके में इंड्रस्ट्रियल हब बनने से चमकेगी शहर की किस्मत

Ghaziabad News: राजधानी के निकटवर्ती क्षेत्र को लोग एनसीआर के नाम से जानते हैं और दूर-दराज से लोग रोजगार की तलाश में इस शहर को आते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार एनसीआर के गाजियाबाद क्षेत्र में मोदीनगर के निवाड़ी में लगभग 141 एकड़ भूमि पर औद्योगिक हब बनाने की तैयारी की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 19, 2023 3:15 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: राजधानी के निकटवर्ती क्षेत्र को लोग एनसीआर के नाम से जानते हैं और दूर-दराज से लोग रोजगार की तलाश में इस शहर को आते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार एनसीआर के गाजियाबाद क्षेत्र में मोदीनगर के निवाड़ी में लगभग 141 एकड़ भूमि पर औद्योगिक हब बनाने की तैयारी की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इस इंड्रस्ट्रियल हब के निर्माण के साथ ही शहर की किस्मत चमकेगी और लाखों लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा। स्थानिय प्रशासन की ओर से इस संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मंजूरी मिलने के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत की जा सकेगा।

क्या है शासन की तैयारी?

गाजियाबाद में मोदीनगर के निवाड़ी में 141 एकड़ भूमि पर औद्योगिक हब बनाने की तैयारी की जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार स्थानिय प्रशासन ने इस संबंध में शासन को पत्र भी लिखा है। वहीं निर्माण कार्य के लिए प्रशासन ने ग्राम सभा व एमएलसी की मिश्रित भूमि को अधिग्रहण करने की अनुमति मांगी है जिससे की निर्माण कार्य को जल्द रफ्तार मिल सके। दावा किया जा रहा है कि शासन से अनुमति मिलने के साथ ही मंडलायुक्त और जिलाधिकारी द्वारा पुनर्ग्रहण करा लिया जाएगा। इसके बाद से औद्योगिक प्लॉट छाटने के साथ ही औद्योगिक इकाइयां लगाई जा सकेंगी।

लाखों रोजगार मिलने की संभावना

गाजियाबाद में मोदीनगर के निवाड़ी में बनने वाले औद्योगिक हब से लाखों लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा। दावा किया जा रहा है कि इंड्रस्ट्रियल हब बनने के साथ निवेश का क्रम बढ़ेगा और विभिन्न तरह के उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इसके निर्माण को शासन की अनुमति के साथ ही जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी। स्थानिय प्रशासन का दावा है कि इस इंड्रस्ट्रियल हब में सभी क्षेत्र के उद्यमी शामिल होंगे जिससे भारी संख्या में युवाओं को लाभ मिल सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026