Ghaziabad News: आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन अजीब-अजीब तरह की खबरें आती रहती है, कभी किसी ने कुछ पैसों की वजह से किसी की जान ले ली। या फिर किसी छोटी सी कहासुनी पर मामला इंसान की जान तक पहुंच गया। मगर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक खौफनाक खबर सामने आई, जिसने सोसाइटी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अभिभावकों ने तीन नाबालिगों को ऑनलाइन गेमिंग से मना किया, जिसके बाद तीनों ने अपने फ्लोर से छलांग लगाकर जान दे दी। ऐसे में एक बार सवाल उठता है कि क्या आज की युवा पीढ़ी पर ऑनलाइन गेमिंग का चस्का इतना ज्यादा चढ़ गया है कि जान से अधिक गेम से प्यार है?
Ghaziabad News: तीन नाबालिग लड़कियों ने जिंदगी की बजाय क्यों चुनी मौत?
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद में देर रात को नौंवी मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियों के कूदने की जानकारी आई। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद तीनों नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार को सुबह करीब 2 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में भारत सिटी नाम की एक रेजिडेंशियल टाउनशिप में हुई। तीनों बहनों को कोविड महामारी के दौरान ऑनलाइन गेमिंग का चस्का लग गया था। पुलिस के मुताबिक, तीनों नाबालिगों को “कोरियन लव गेम” खेलने की बुरी लत लग चुकी थी, जोकि उनकी जान पर भारी पड़ गई।
आज दिनांक 04.02.2026 को रात्रि करीब 02.15 बजे पीआरवी द्वारा सूचना प्राप्त हुई थाना टीलामोड़ स्थित भारत सिटी में टावर बी-1 फ्लैट नं0 907 की नवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियों के कूदने की और मौके पर ही जिनकी मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई । मौके पर पहुँचकर जॉच की गई तो तीन… pic.twitter.com/lhGRjsTk6T
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) February 4, 2026
गाजियाबाद के इस मामले ने लोगों के मन में पैदा किया एक नया सवाल
यूपी के गाजियाबाद में तीन बहनों के एकसाथ आत्महत्या करने के मामले ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से तीनों स्कूल नहीं जा रही थी। ऐसे में माता-पिता ने तीनों को गेम से हटकर अपनी एजुकेशन पर ध्यान देने को कहा, जोकि लड़कियों के लिए जानलेवा साबित हुआ। तीनों बहनों के अपने फ्लोर से कूदने के बाद आसपास के लोगों को तेज आवाज आई, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस खबर के सामने आने के बाद अपार्टमेंट के आसपास काफी तरह की खबरें चल रही है। छोटी बच्चियों ने गेमिंग की लत की वजह से अपनी जान दे दी। यह सवाल कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर सकता है।






