---Advertisement---

Ghaziabad News: स्कूल में तिलक लगाकर पहुंचा छात्र तो गुस्से से भड़क उठी टीचर, क्लास से निकाल वापस भेजा घर; जानें मामला

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एक निजी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार 9वीं में पढ़ने वाला एक छात्र माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंच गया जिससे टीचर भड़क उठीं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 13, 2023 3:19 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एक निजी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार 9वीं में पढ़ने वाला एक छात्र माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंच गया जिससे टीचर भड़क उठीं। इतना ही नहीं, टीचर ने तिलक लगाने वाले छात्र को सजा के तौर पर क्लास से बाहर निकाल कर वापस घर भेज दिया। छात्र जब घर पहुंचा तो उसने मामले की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद से ये प्रकरण तूल पकड़ता नजर आया। खबर है कि हिंदू संगठनों के दखल देने के बाद से स्कूल प्रशासन ने छात्र के परिजनों से माफी मांग ली है जिसके बाद से मामले की प्रशासनिक शिकायत नहीं की गई है।

ये है पूरा मामला

यूपी के पश्चिमी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक गाजियाबाद से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शहर के विजयनगर क्षेत्र में स्थित ब्लूम पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को तिलक लगाकर स्कूल जाने के कारण टीचर द्वारा वापस घर भेज दिया गया। इस मामले में परिजनों का कहना है कि छात्र हमेशा की तरह मंगलवार को पूजा-पाठ करके स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद छात्र को स्कूल से तिलक लगाने के कारण एक टीचर ने घर वापस भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि पहले भी छात्र को तिलक लगाने के कारण परेशान किया जाता रहा है।

स्कूल प्रशासन ने मांगी माफी

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में तिलक लगाकर पहुंचे छात्र को वापस घर भेजने से सनसनी मच गई। छात्र के परिजनों ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रशासन के साथ हिन्दू संगठनों से भी की। इसके बाद संगठनों ने मामले में हस्तक्षेप किया। इस पूरे प्रकरण को तूल पकड़ता देख विद्यालय की ओर से माफी मांगी गई है। छात्र के परिजनों का कहना है कि स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा माफी मांगने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत प्रशासन से नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026