---Advertisement---

Ghaziabad News: NCR में आशियाना बनाने के सपने को साकार करेगा GDA, इस योजना के तहत होगी प्लॉट की खरीदारी

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में अपना आशियाना बनाने को लेकर सबकी चाहत होती है। पर आर्थिक दिक्कतों व अन्य कई कारणों से लोग इसे पूरी नहीं कर पाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 19, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में अपना आशियाना बनाने को लेकर सबकी चाहत होती है। पर आर्थिक दिक्कतों व अन्य कई कारणों से लोग इसे पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी एनसीआर क्षेत्र में अपना घर या प्लॉट खरीदने या बनाने की सोच रहे हैं तो गाजियाबाद (Ghaziabad) विकास प्राधिकरण (जीडीए) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है।

बता दें कि गाजियाबाद (Ghaziabad) के स्वर्ण जयंती पुरम में जीडीए को 14 खाली प्लॉट मिले हैं। अब इस क्रम में जीडीए इसको नीलामी के जरिए बेचने की तैयारी में है। इससे खरीदारों के साथ प्राधिकरण को भी लाभ होगा और जीडीए इससे करोड़ो रुपये की कमाई कर सकेगा।

ये है पूरा मामला

दरअसल जीडीए द्वारा 1998 में गाजियाबाद के स्वर्ण जयंती पुरम में कई आवासीय योजना लॉन्च की थी। इसके तहत लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए थे। आवास को खरीदने के लिए ढ़ेर सारे लोगों ने योजना का लाभ उठाया और राजधानी के समीप एनसीआर में अपना आशियाना बना डाला। अब आवास खरीदने के बाद बहुत सारे ऐसे खरीदार निकले जिन्हें इसकी किस्त जमा करने में दिक्कत आने लगी और इसके चलते उनका आवंटन जीडीए को निरस्त करना पड़ा। अब इस संबंध में वर्ष 2005 से फरवरी 2007 के दौरान 139 निरस्त किए गए प्लॉटों को जीडीए द्वारा ही बहाल कर दिया गया। हालाकि बाद में शिकायत दर्ज होने पर कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप कर इस मामले में चल रही गड़बड़ी का अनुमान लगाया।

अब जीडीए द्वारा मौके पर किए गए सर्वे से पता चला है कि इसमें 14 प्लॉट खाली हैं जिनकी नीलामी करने की तैयारी हो रही है। इसी के तहत लोगों को स्वर्ण जयंती पुरम में प्लॉट खरीदने का मौका मिल रहा है।

खरीदारों के साथ जीडीए को होगा फायदा

बता दें कि स्वर्ण जयंती पुरम में खाली पड़े इस 14 प्लॉट की नीलामी में खरीदारों के साथ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का भी फायदा होता नजर आ रहा है। इसके तहत जीडीए इन प्लॉट्स की नीलामी कर करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकेगा जिससे की शहर के अलग-अलग हिस्सों का विकास किया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026