---Advertisement---

Ghaziabad News: गुड न्यूज! नई टाउनशिप के लिए GDA करेगी 2500 करोड़ रुपये का निवेश, रैपिड रेल समेत यहां रहने वालों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Ghaziabad News: गाजियाबाद और उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए एक टाउनशिप बनने जा रही है, जहां बड़ी संख्या में लोग रह सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 26, 2025 3:45 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: जीडीए यानि (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) जल्द गाजियाबाद में एक टाउनशिप बसाने जा रही है, जिसके लिए प्राधिकरण 2500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 521 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करेगी। जिसके बाद बड़े-बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स को यह भूमि दी जाएगी और इसका निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है गाजियाबाद में वसुंधरा समेत कई टाउनशिप है। इसी की तर्ज पर नया टाउनशिप बसाया जाएगा, सबसे खास बात है कि इसके पास ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है और स्टेशन प्रस्तावित है, जिससे अन्य जगहों पर आना जाना और आसान हो जाएगा।

गाजियाबाद में GDA नए टाउनशिप के लिए निवेश करेगा 2500 करोड़ रूपये

बता दें कि अन्य टाउनशिप के तर्ज पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एक नया टाउनशिप बनाने जा रही है। बता दें कि प्राधिकरण इसके लिए 521 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करेगी। भूमि अध्रिग्रहण के बाद प्राधिकरण रियल एस्टेट डेवलपर्स को निर्माअण के लिए जमीन दे देगी। क्रेडाई-एनसीआर के महासचिव गौरव गुप्ता ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि “अधिकार से मिलने वाली ज़मीन डेवलपर्स को फ़ायदा पहुँचाती है क्योंकि आम बुनियादी ढाँचे का ज़्यादातर काम वे ही करते हैं। हमें उम्मीद है कि यह टाउनशिप इंदिरापुरम की तरह ही विकसित होगी। इससे खरीदारों को सही कीमत पर संपत्ति खरीदने का विकल्प भी मिलेगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर चालू होने के साथ, इन सैटेलाइट शहरों का रियल एस्टेट परिदृश्य बदल जाएगा”।

नए टाउनशिप में रहने वालों को मिलेंगी कई खास सुविधाए – Ghaziabad News

गौरतलब है कि इस नए टाउनशिप में आधुनिकता के साथ मजबूती का भी ख्याल रखा जाएगा। हालांकि इसमे अभी समय लगेगा, लेकिन जब यह पूरा टाउनशिप बन जाएगा तो यहां रहने वाले लोगों को काफी मिलने वाली है। सबसे पहले – रैपिड रेल की सुविधा बेहद आसान हो जाएगी, जिससे दिल्ली औऱ मेरठ जाना और आसान हो जाएगा। इसके अलावा यहां से जेवर में बन रहे एशिया के सबसे बड़ा एयरपोर्ट यानि Noida International Airport के लिए पहुंच और आसान हो जाएगी, इसके अलावा इस नए टाउनशिप में सभी प्रकार की आधुनिक और जरूरी सुविधाएं मिलेगी, जिससे यहां पर रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी (Ghaziabad News)।

नए टाउनशिप को लेकर अधिकारियों ने दी अहम जानकारी

क्रेडाई गाजियाबाद के अध्यक्ष विपुल गिरी ने कहा कि “गाजियाबाद (Ghaziabad News) में लोकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण अपने पड़ोसियों की तुलना में बेहतर संभावनाएं हैं। कभी भीड़भाड़ वाला और भारी ट्रैफिक वाला मेरठ रोड अब सड़क और सेमी हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी की पेशकश कर रहा है, जो अभी यूपी में कहीं नहीं है। आरआरटीएस के आसपास के क्षेत्र आवासीय और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए संभावित निवेश केंद्र के रूप में उभरेंगे।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026