---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इन नए रूट पर शुरु हुआ ई-बसों का संचालन, कम किराये के साथ ले सकेंगे सफर का मौज

Ghaziabad News: यूपी के प्रमुख विकसीत शहर और एनसीआर के क्षेत्रों में से एक गाजियाबाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा को बेहतर बनाने के क्रम में ई-बसों का संचालन शुरु कर दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 21, 2023 1:53 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: यूपी के प्रमुख विकसीत शहर और एनसीआर के क्षेत्रों में से एक गाजियाबाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद (Ghaziabad) के विभिन्न हिस्सों में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा को बेहतर बनाने के क्रम में ई-बसों का संचालन शुरु कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इससे एनसीआर के क्षेत्रों में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा होगी और उनके यात्रा को और सुगम बनाया जा सकेगा।

खबरों की मानें तो इलेक्ट्रिक बसों को को लेकर अब रूट में बदलाव किया गया है कि जिसके तहत की ये ई-बस अब कौशांबी से पटवारी बाग, कौशांबी से एलटी सेंटर और कौशांबी से गोविंदपुरी जैसे रूट पर चलेंगी। वहीं खबर है कि इन बसों का सफर बेहद ही कम किराये के साथ पूरा किया जा सकेगा।

इन नए रूट पर हो सकेगा ई-बसों का संचालन

खबरों की मानें तो अब गाजियाबाद (Ghaziabad) के अलग-अलग हिस्सों में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। इसके तहत पहले की रूट पर चलने वाले इलेक्ट्रिक बसों में थोड़ा बदलाव किया गया है। मिली जानाकरी के अनुसार अब इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कौशांबी से पटवारी बाग, कौशांबी से एलटी सेंटर, कौशांबी से गोविंदपुरी व कर्रपुरीपुरम, पुराने बस स्टैंड से एएलटी सेंटर व संजय नगर के लिए हो सकेगा। पहले ये इलेक्ट्रिक बसें दिलशाद गार्डन से मसूरी, पुराना बस अड्डा से लोनी और गोविंदपुरम के लिए चलाई जा रही थी। अब इनके रूट में बदलाव कर इन्हें नए रास्तों पर चलने की परमिट दी गई है।

ये हो सकता है नया किराया दर

गाजियाबाद के इस नए रूट पर शुरु हो रहे इलेक्ट्रिक बसों से यात्रियों को बेहतर सुविधा दिए जाने की बात कही जा रही है। इस क्रम में सिटी ट्रांसपोर्ट का दावा है कि इससे यात्रा को और सुगम बनाया जा सकेगा। इस क्रम में यात्रियों को सस्ते किराए पर यात्रा की सुविधा दी जा सकेगी। नए दर के हिसाब से मानें तो इन इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा करने पर 25 रुपये से लेकर 35 रुपये तक के किराये दर को लेने की बात कही गई है। खबर है कि जिन नए रूटों पर ई-बसों का संचालन शुरु किया गया है उन पर यात्रियों की संख्या अधिक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026