---Advertisement---

Yamuna का जलस्तर बढ़ने से UP के 13 जिलों में मचा कोहराम, हिंडन के कहर से डूबे कई इलाके

Ghaziabad News: भारी बारिश और बाढ़ ने इस साल दिल्ली एनसीआर में अपना कहर बरपाना जारी रखा है। आम जनता को कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। वहीं दिल्ली सरकार इससे निपटने के लिए लोगों को हर संभव मदद दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी लगातार पूर्वी दिल्ली के बाढ़ प्रभावित ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 24, 2023 12:59 अपराह्न | Updated: जुलाई 24, 2023 2:59 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: भारी बारिश और बाढ़ ने इस साल दिल्ली एनसीआर में अपना कहर बरपाना जारी रखा है। आम जनता को कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। वहीं दिल्ली सरकार इससे निपटने के लिए लोगों को हर संभव मदद दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी लगातार पूर्वी दिल्ली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायदा लेने खुद जा रहे हैं।  ऐसे में अब बड़ी खबर आ रही है, कि एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के समीप से होकर बहने वाली यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं दूसरी तरफ यमुना की सहायक नदी हिंडन भी अपना उग्र रूप दिखाने लगी है। बताया जा रहा यमुना की तरह ही हिंडन नदी के जलस्तर में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में गाजियाबाद और नोएडा के निचले इलाके बाढ़ की दिक्क्तों का सामना कर रहे हैं।  

हिंडन ने भी दिखाया अपना उग्र रूप 

बता दें कि हिंडन यमुना की सहायक नदी है। ऐसे में जब यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, तो स्वाभाविक सी बात है, उसका असर सहायक नदियों पर जरूर पड़ेगा। खबरों की मानें तो यमुना नदी समुद्र तल से 206.56 मीटर की स्तर पर बह रही है, जबकि देखा जाए तो यमुना नदी का अधिकतम जलस्तर  205.33 माना गया है। ऐसे में इससे ऊपर यमुना का होना खतरे का संकेत देता है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिंडन के प्रकोप से गाजियाबाद और नोएडा सैकड़ों घर प्रशासन द्वारा खाली करवा लिए गए हैं। देखा जाए तो हिंडन का कहर खास करके नदी के आसपास रहने वाले लोगों पर बरपा है। ऐसे में बताया जा रहा है, नोएडा और गाजियाबाद के निचले इलाकों को पुलिस प्रशासन ने खाली करवा लिया है। 

यमुना और गंगा नदी ने उत्तर प्रदेश में मचाया कोहराम

देखा जाए तो भारत की प्रमुख नदियों में से एक गंगा और यमुना इस समय उत्तर प्रदेश के 13 जिलों पर बाढ़ की वजह से अपना कहर बरपा रही हैं। ऐसे में बताया जा रहा है, गंगा नदी के भी जलस्तर  में बढ़ोतरी देखी गई है। इस वजह से यूपी के 13 जिले बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। इनमे शामिल जिले बदायूं, बिजनौर, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, फिरोजाबाद, कासगंज, सहारनपुर, शामली, शाहजहांपुर इत्यादि शहर शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026