---Advertisement---

Greater Noida News: ड्रग्स फैक्ट्री पर चला दिल्ली पुलिस का चाबुक, चार अफ्रीकी गिरफ्तार

Greater Noida News: दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एंफेटामाइन ड्रग्स बरामद किया है। चार विदेशी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जनवरी 31, 2024 2:17 अपराह्न

Greater Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida News: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में पुलिस प्रशासन ने ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर एंफेटामाइन ड्रग्स बरामद किया है। वहीं रेड के दौरान चार विदेशियों को धर दबोचा। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि अवैध चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्‍स सेल ने पर्दाफाश किया है।

Greater Noida News में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली-एनसीआर(Delhi-NCR) में ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ के प्रशासन ने छापेमार कार्रवाई की। इस छापेमार कार्रवाई में ड्रग्स तैयार करने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। एंटी नारकोटिक्‍स सेल ने ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री से करो़ड़ों का ड्रग व ड्रग्स बनाने वाला  माल बरामद किया हैं। इस मामले में अफ्रीका मूल के चार नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से मामले में पूछताछ जारी है।

Greater Noida के युवाओं में हो रही ड्रग की खपत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली स्थित इलाकों के युवाओं में एंफेटामाइन नाम के इस ड्रग्‍स की काफी खपत हो रही थी. इस ड्रग के सेवन से व्‍यक्ति के मुंह से स्‍मैल नहीं आती है. इसके साथ ही एंफेटामाइन नाम के इस ड्रग्स का सेवन करने वाले लोग बहुत ही जल्दी आदी हो जाते हैं।

Greater Noida में विगत साल भी हुई कार्रवाई

पहले यह ड्रग्स पाकिस्तान और दूसरे देशों से तस्करी करके लाया जाता था। लेकिन अब केमिकल से तैयार कर इस ड्रग्स को भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा रहा है। इस ड्रग्स को युवा पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। विगत सालों में भी द्वारका के एंटी नारकोटिक सेल ने इस तरह के ड्रग की खेप को बरामद किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026