---Advertisement---

Greater Noida West: 13 साल बाद भी सपनों का आशियाना नहीं हुआ अपना, पूरे पैसे देने के बाद भी नहीं हुई रजिस्ट्री

Greater Noida West: आज के समय में लोगों का सपना होता है कि बड़े शहरों में उनका अपना एक सपनों का आशियाना हो। इस सपने को साकार करने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं और पाई-पाई जोड़कर घर खरीदने के लिए पैसे जुटाते हैं लेकिन बड़े-बड़े बिल्डर्स पैसे तो ले लेते हैं लेकिन सालों-साल ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 6, 2023 12:51 अपराह्न

Greater Noida West
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida West: आज के समय में लोगों का सपना होता है कि बड़े शहरों में उनका अपना एक सपनों का आशियाना हो। इस सपने को साकार करने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं और पाई-पाई जोड़कर घर खरीदने के लिए पैसे जुटाते हैं लेकिन बड़े-बड़े बिल्डर्स पैसे तो ले लेते हैं लेकिन सालों-साल बाद भी ग्राहकों को उनके सपनों का आशियाना नहीं मिल पाता और उनके सपने का आशियाना एक सपना बनकर रह जाता है। दरअसल कुछ लोग अपने घर के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि बिल्डर्स ने पूरे पैसे ले लिए हैं लेकिन अभी तक घर नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: UPGIS2023: CM Yogi ने ऐसी दी सौगात, दिल्ली दौड़ पर लगेगी लगाम,विदेश जाना होगा आसान

13 साल बाद भी नहीं मिल रहा लोगों को घर

बता दें कि फ्लैट खरीदार की संस्था नेफोवा के नेतृत्व में रविवार को कार और बाइक रैली निकाली गईl इस रैली में फ्लैट खरीदारों ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने पाई-पाई जोड़कर बिल्डर्स को सारे पैसे दे दिए हैं लेकिन अभी तक उन्हें घर नहीं मिला है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 13 साल बाद भी लोगों को घर नहीं मिल रहा है और सात साल बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।

जमकर हुई नारेबाजी

इस रैली के दौरान लोगों ने बिल्डर्स के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने मदद की गुहार लगाते हुए नारेबाजी की। उनका नारा था कि ‘योगी-मोदी घर दिलवाओ’, ‘सारे बिल्डर चोर हैं। इसके अलावा कई बैनर्स पर लिका था कि बिल्डर, बैंक, अथॉरिटी ने हमें लूटा है, सब्र का बांध टूटा है। इस रैली में लगभग 300 वाहन शामिल हुए थे। इनमें 500 से ज्यादा फ्लैट खरीदारों ने हिस्सा लियाl

इस रैली के दौरान फ्लैट खरीदार और पुलिस के बीच नोंक झोंक भी हुई लेकिन फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन रोकने से साफ मना कर दिया। बता दें कि दो महीने तक लगातार एक मूर्ति चौक पर हर रविवार को धरना प्रदर्शन किया जाता रहा है लेकिन प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधे बैठा है। जिसके कारण इस रविवार यह कार-बाइक रैली निकाली गई। यह रैली ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ज्यादातर सोसायटियों के पास से होकर गुजरी और इन सोसायटियों के लोग भी इस रैली में शामिल होते चले गए।

क्या कहता है ट्राइसिटी टुडे का ट्वीट

ट्राइसिटी टुडे द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार यह घर खरीदारों के विरोध प्रदर्शन का दसवां सप्ताह है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने इच्छा मृत्यु की मांग की है और उनका कहना है कि प्रशासन उनकी मांग को सुनने में आनाकानी कर रहा है और प्रधिकरण बहरा हो गया है।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026