---Advertisement---

Noida News: नोएडा में दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, बिल्डिंग के सातवें माले से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Noida News: नोएडा में पति पत्नी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों ने बिल्डिंग के सातवें माले से कूदकर अपनी जान दे दी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 4, 2023 5:47 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबरे सामने आई है। बताया जा रहा है की यहां एक दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली है। दोनों पती-पत्नी थे। दोनों ने बिल्डिंग के सातवें माले से कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इलाके को सील कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सातवें माले से कूदकर दे दी जान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की है। जहां सेक्टर-59 में स्थित बी-25 की सातवीं मंजिल से पति-पत्नी ने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक पति-पत्नी की पहचान राकेश प्रजापति के बेटे महिपाल और उसकी पत्नी कंचन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की जिस बिल्डिंग से दोनों से छलांग लगाई है, वो काफी समय से बंद पड़ी थी। इसलिए वहां कोई आता-जाता नहीं था।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मृतक दंपत्ति दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिपाल के पिता राकेश प्रजापति दिल्ली के चंद बाग में स्थित गली नंबर-17 में रहते थे। अब उनका देहांत हो चुका है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 16, 2026

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026