---Advertisement---

Kanwar Yatra 2024: नेमप्लेट विवाद के बीच RLD चीफ Jayant Chaudhary की प्रतिक्रिया, बोले- ‘क्या कुर्ते पर भी लिखे नाम’

Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश में 'योगी सरकार' की ओर से एक निर्देश जारी कर स्पष्ट किया गया कि कांवड़ रूट वाली सभी दुकानों पर नेमप्लेट लगे होने चाहिए। दावा किया गया कि ये फैसला कांवड़ियों (Kanwar Yatra 2024) की आस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 21, 2024 2:27 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2024 3:33 अपराह्न

Kanwar Yatra 2024
Follow Us
---Advertisement---

Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश में ‘योगी सरकार’ की ओर से एक निर्देश जारी कर स्पष्ट किया गया कि कांवड़ रूट वाली सभी दुकानों पर नेमप्लेट लगे होने चाहिए। दावा किया गया कि ये फैसला कांवड़ियों (Kanwar Yatra 2024) की आस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालाकि ‘योगी सरकार’ अपने इस फैसले के कारण अब घिरती नजर आ रही है और विरोधियों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल दल भी इस फैसले पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

पश्चिमी यूपी की प्रमुख सियासी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने भी अब योगी सरकार के फैसले को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि क्या कुर्ते पर भी नाम लिखा जाए। यूपी सरकार का ये फैसला समझ से परे है और इस पर पुनर्विचार होना चाहिए।

RLD चीफ Jayant Chaudhary की प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में सक्रिय राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की ओर से भी योगी सरकार के निर्देश को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। RLD चीफ जयंत चौधरी ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि कावड़ ले जाने वाले या सेवादार की कोई पहचान नहीं होती है। धर्म या जाति की पहचान करके कोई सेवा नहीं लेता और इस मामले को धर्म और जाति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। जयंत चौधरी ने योगी सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ‘सब अपनी दुकान पर नाम लिख रहे हैं मैकडॉनल्ड और बर्गर किंग क्या लिखेगा?

जयंत चौधरी का कहना है कि लोग कहां-कहां नाम लिखें, क्या अब कुर्ते पर भी नाम लिखना शुरू कर दें? क्या ताकि देख कर ये तय किया जा सके कि हाथ मिलाना है या गले लगाना है? जयंत चौधरी के इन बयानों को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

योगी सरकार ने लिया था फैसला

योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पहले बीते दिनों निर्णय लिया था कि कांवड़ रूट की सभी दुकानों पर नेमप्लेट लगाना अनुवारर्य होगा। इस संबंध में सरकार की ओर से सीएम योगी का आधिकारिक बयान भी सामने आया था। हालाकि अब सीएम योगी द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर उनके अपने ही सहयोगी दल सवाल उठा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengal Election 2026

मार्च 30, 2026

कल का मौसम 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Rain Alert 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Ishaq Dar

मार्च 30, 2026

RBSE 12th Result 2026

मार्च 30, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 30, 2026