---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ के इन प्राइम लोकेशन में खरीदे घर, LDA मात्र इतने लाख में दे रहा है लग्जरी फ्लैट; फटाफट चेक करें डिटेल

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में घर खरीदने की सोच रहे है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। वहीं इसके दाम 22.8 लाख रूपयेे की शुरूआत है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 3, 2025 2:40 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में घर खरीदने की सोच रहे है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण प्राइम लोकेशन पर बेहद काम दामों में फ्लैट खरीदने का मौका दे रहा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में लगातार विकास कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण कई प्राइम लोकेशन पर रेडी टू मूव फ्लैट दे रहा है। बड़ी संख्या में यूपी के कई जिलों से लोग लखनऊ में रहने के लिए आते है। चलिए आपको बताते है, कितने लाख में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपनों का घर मिल रहा है। LDA ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है।

लखनऊ के इन प्राइम लोकेशन में खरीदे अपना घर

लखनऊ के प्राइम लोकेशन पर घर खरीदने वाले लोगों के लिए काफी सुनहरा मौका है। LDA द्वारा दी जानकारी के अनुसार

“लखनऊ में आपका सपनों का घर बस एक कदम दूर है! जब आप सिर्फ़ 22.8 लाख रूपये से शुरू होने वाले प्राइम लोकेशन में रेडी-टू-मूव-इन अपार्टमेंट के मालिक हो सकते हैं, तो इंतज़ार क्यों करें? LDA की पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत इसे पाएँ”!

इन प्राइम लोकेशन पर स्थित है फ्लैट – Lucknow News

अगर फ्लैट के लोकेशन की बात करें तो ये अनुभूति (अलीगंज योजना) और कबीर नगर (देवपुर पारा योजना) में स्थित है। बता दें कि इन फ्लैटों के आसपास स्कूल, मॉल, अस्पताल के अलावा मेट्रो और रेलवे स्टेशन की भी कनेक्टिविटी है। जिससे सफर करना और आसान हो जाएगा। केवल 25%-35% भुगतान के साथ कब्ज़ा पा सकते है। इसके अलावा पूर्ण भुगतान पर 6% तक की छूट भी मिल रहा है। इन प्राइम लोकेशन पर खरीदारों के लिए अब कुछ ही फ्लैट्स बाकी है। LDA द्वारा दी जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक साइट विजिट: 7081101611 / 8009278591 और बिक्री पूछताछ के लिए- 7081100460 इन नंबरों पर कॉल कर सकता है। गौरतलब है कि प्राधिकरण समय-समय पर ऐसे स्कीम लाता रहता है, ताकि प्रदेश में रह रहे लोगों को उनके सपनों का घर मिल रहा है (Lucknow News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026