---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ वासियों को आज इन स्थानों पर मिलेंगे सस्ते टमाटर, नोट कर लें जगह और समय

Lucknow News: टमाटर वैन से आप सिर्फ 70 रुपये में एक किलो टमाटर खरीद सकते हैं। एक व्यक्ति को दो किलो टमाटर तक खरीदने की छूट होगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 10, 2023 12:37 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: महंगाई के इस दौर में प्याज से ज्यादा लोगों को टमाटर रूला रहा है। चारों तरफ टमाटर को लेकर हा-हा कार मचा हुआ है। घरों से टमाटर अब लगभग गायब हो चुका है। इसकी कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। देश के कई राज्यों में टमाटर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

सरकार ने लोगों की दी बड़ी राहत

इसी को देखते हुए सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। अब सरकार लोगों से सस्ती दरों पर टमाटर उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए हर राज्य में कुछ स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां हफ्ते में एक बार लोगों को कम दामों पर टमाटर दिए जा रहे हैं। भारतीय खाद्य निगम (FCI) अपनी गाड़ियां इन इलाकों में भेज रहा है, जहां लोगों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

लखनऊ में टमाटर 200 के पार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी टमाटर 200 रुपये प्रति किलो के पार जा चुका है। लोगों ने अब टमाटर का इस्तेमाल करना लगभग बंद कर दिया है। ऐसे में अगर आप भी सस्ता टमाटर खाना चाहते हैं तो लखनऊ की 15 जगाहों पर आपको सस्ते दामों पर टमाटर मिल सकता है।

आज इन स्थानों पर मिलेंगे सस्ते टमाटर

बता दें कि भारतीय खाद्य निगम की तरफ से आज 15 जगाहों पर टमाटर की वैन भेजी जाएगी। इसमें सीतापुर रोड स्थित नई मंडी स्थल भी शामिल है। जहां गेट नंबर-2 पर वैन खड़ी रहेगी। इसके अलावा विज्ञानपुरी महानगर के सैनिक स्कूल के पास भी एक वैन भेजी जाएगी।

बाहरी इलाकों की बात करें तो न्यू हैदराबाद के एसडब्ल्यूसी ऑफिस, कुर्सी रोड पर गुडंबा पुलिस चौकी, इस्माइल गंज के फैजाबाद रोड, अलीगंज में राम राम बैंक चौराहा, राजाजीपुरम में ई-ब्लॉक बाजार, सरोजिनी नगर में सैनिक स्कूल के पास, सीतापुर रोड पर बिठौली चौराहा के पास टमाटर की वैन खड़ी रहेगी।

इसी तरह मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन, शृंगार नगर मेट्रो स्टेशन, इंदिरा भवन में पहले गेट के सामने, विकास नगर में मामा चौराहा, इंदिरा नगर में सेक्टर 25 चौराहा और गोमती नगर में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास भी टमाटर की वैन भेजी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026