---Advertisement---

Lucknow University: लाल बारादरी इमारत हाल में नमाज़ और रोज़ा इफ्तार के बाद हनुमान चालीसा! अदब के शहर में माहौल देख प्रशासन अलर्ट

Lucknow University के लाल बारादरी इमारत हाल में नमाज़ और रोज़ा इफ्तार के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हिंदू छात्रों ने आज विश्वविद्यालय परिसर में ही हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। पुलिस महकमा स्थिति को देखते हुए लगातार अलर्ट पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 24, 2026 2:19 अपराह्न

Lucknow University
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow University: अदब के शहर में स्थित सबसे चर्चित इमारत हाल सुर्खियों का केन्द्र बना है। यहां बात प्रतिष्ठित लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी इमारत हाल के संदर्भ में हो रही है। यहीं बीते कल मुस्लिम समुदाय से आने वाले छात्रों ने नमाज़ पढ़ते के बाद रोज़ा इफ्तार किया था। इसको लेकर नया घमासान नजर आया।

हिंदू संगठन इस प्रकरण का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में छात्रों ने हनुमान चालीसा पाठ कर लखनऊ यूनिवर्सिटी का तापमान बढ़ा दिया है। अदब के शहर में ऐसी स्थिति देख प्रशासनिक महकमा अलर्ट पर है। पुलिस विभाग लगातार एक-एक पहलुओं की निगरानी कर रहा है, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।

विश्वविद्यालय के लाल बारादरी इमारत हाल में नमाज़ और रोज़ा इफ्तार! 

राजधानी की प्रतिष्ठित लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बारादरी इमारत हाल में रोज़ा इफ्तार की तस्वीरें सामने आईं। इसमें कुछ मुस्लिम छात्रों को लाल बारादरी इमारत हाल में नमाज़ अदा करते और रोज़ा इफ्तार करते देखा गया। दरअसल, यूनिवर्सिटी के इस इमारत हाल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत और फेंसिंग का काम जारी है। इसलिए सुरक्षा कारणों को देखते हुए यहां बैरिकेडिंग की गई है।

हालांकि, बावजूद इसके लाल बारादरी इमारत हाल में रोज़ा इफ्तार हुआ जिसको लेकर बवाल मचा है। इस प्रकरण को लेकर हजरतगंज पुलिस स्टेशन ने 13 छात्रों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने सभी 13 छात्रों को 50000 रुपए का निजी मुचलका और 50000 रुपए के दो जमानतदार एक वर्ष तक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की गारंटी के रूप में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

हनुमान चालीसा पाठ आयोजन कर Lucknow University के छात्रों का जवाब!

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुड़े कई छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हनुमान चालीसा पाठ आयोजन में हिस्सा लिया। हिंदू समुदाय से आने वाले छात्रों ने इसे सांकेतिक विरोध और जवाब के तौर पर प्रस्तुत किया।

इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस को भी मौके पर तैनात होकर मोर्चा संभालना पड़ा। प्रशासन लखनऊ यूनिवर्सिटी में इस तनावपूर्ण स्थिति को देखकर अलर्ट पर है। छात्रों को समझाने का प्रयास लगातार जारी है, ताकि शांति व्यवस्था न भंग हो और सौहार्द बना रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Heart Health

मई 29, 2026